फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Special passenger train started from Shamli to Shahdara

शामली से शाहदरा तक स्पेशल पैसेंजर ट्रेन शुरू

Fri, 01 Oct 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Special passenger train started from Shamli to Shahdara
शामली रेलवे स्टेशन से शाहदरा के लिए रवाना होती ट्रेन। - फोटो : SHAMLI
शामली। आखिरकार उत्तर रेलवे बोर्ड ने सुबह के समय शामली से लेकर दिल्ली तक एक स्पेशल पैसेंजर ट्रेन शुरू कर दी। रेलवे स्टेशन से सुबह 7.47 बजे ट्रेन रवाना हुई।
विज्ञापन

डेढ़ साल से ज्यादा समय पूर्व कोरोना की पहली लहर शुरू होने के बाद गत 22 मार्च 2020 को दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलवे मार्ग समेत देशभर में सभी ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। कोरोना की दूसरी लहर के बाद भी सिर्फ नाम मात्र की ट्रेनों का संचालन हो रहा है। संचालित होने वाली ट्रेनों में उदयपुर-हरिद्वार स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन, शुक्रवार, रविवार, मंगलवार को सप्ताह में सिर्फ तीन दिन चलती हैं। सहारनपुर-शामली होकर दिल्ली जाने वाले वाली दो पैसेंजर ट्रेन, दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर जाने वाली लाल पैसेंजर ट्रेन शामली सुबह 11 बजे, वापसी में सहारनपुर से चलकर शामली तीन बजे होकर दिल्ली पहुंचती है।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के मंडल प्रबंधक डिंपी गर्ग की सिफारिश पर उत्तर रेलवे बोर्ड ने शामली से शाहदरा तक एक स्पेशल पैसेंजर ट्रेन आगामी एक अक्तूबर से संचालित करने का निर्णय लिया था। उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक सुनील धीमान ने बताया कि शामली से शाहदरा तक चलने वाली स्पेशल पैसेंजर ट्रेन शामली रेलवे स्टेशन से सुबह 7.47 बजे चलकर बड़ौत, बागपत से होते हुए शाहदरा 10.13 मिनट पर पहुंचेगी। शाम के समय साढ़े पांच बजे शाहदरा से चलकर 7.36 बजे शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। प्रत्येक रविवार को स्पेशल पैसेंजर ट्रेन का अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed