फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   special camp for aadhar number collection tomorrow

आधार नंबर एकत्रीकरण के लिए विशेष कैंप कल

Fri, 02 Sep 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
special camp for aadhar number collection tomorrow
25 सितंबर को लगेगा विशेष शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। आधार नंबर एकत्रीकरण के लिए रविवार को विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा।
एडीएम व उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर मतदाता सूची में शामिल जिले के सभी मतदाताओं से आधार नंबर एकत्र करने का लक्ष्य रखा गया है। एक अगस्त से शुरू हुए कार्यक्रम के दौरान 4 व 25 सितंबर को विशेष शिविर प्रत्येक मतदेय स्थलों पर आयोजित किए जाएंगे।
जिले की सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के प्रत्येक मतदेय स्थल पर बीएलओ ने मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार नंबर एकत्रीकरण कार्य करने के अतिरिक्त आवेदन पत्र फार्म-6बी भरकर जमा कराएं। मतदाता अपने आधार कार्ड की एक छायाप्रति के साथ मतदेय स्थल पर उपस्थित होकर बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन फार्म-6बी भर सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि किसी मतदाता के पास आधार नंबर न हो तो वैकल्पिक दस्तावेज जैसे मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक/डाकघर द्वारा जारी पासबुक, श्रम मंत्रालय की स्कीम के अधीन जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड आदि में से एक दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य होगा। सभी मतदाता फार्म-6बी ऑनलाइन वेबसाइट www.nvsp.in, www.voterportal.eci.gov.in ¥õÚU Voter Helpline App के माध्यम से भी भर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed