फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   SP workers scuffled with police over burning of effigy

Shamli News: पुतला फूंकने को लेकर सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्कामुक्की और झड़प

Mon, 05 Oct 2026 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 05 Oct 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
SP workers scuffled with police over burning of effigy
शामली में ​शिव चौक पर हंगामा करते सपा कार्यकर्ता। संवाद
शामली। सपा कार्यकर्ताओं ने रविवार दोपहर लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ, वोट बचाओ, देश बनाओ के संदेश के साथ शहर में पैदल मार्च निकाला। शिव चौक पर कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकने की कोशिश की।
विज्ञापन

पुतला छीनने को लेकर सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की और तीखी झड़प हुई। धक्का-मुक्की के दौरान गिरने से एलम की पूर्व चेयरमैन दीपा पंवार व सपा जिला महासचिव कलीम हसन को चोट आई। कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर महिला कार्यकर्ताओं से बदसलूकी करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में पहुंचकर मुख्य चुनाव आयुक्त का पोस्टर जलाया।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ताना के नेतृत्व में कार्यकर्ता कैराना रोड पर मंदिर के पास इकट्ठा हुए। वहां से कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च शुरू किया। कार्यकर्ता विजय चौक, फव्वारा चौक, वीवी इंटर कॉलेज रोड होते हुए शिव चौक पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के पोस्टर का पुतला फूंकने की कोशिश की तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की और झड़प हुई। पुलिस ने पुतला छीनने की कोशिश की। जिसमें पुतले का पोस्टर लेकर कार्यकर्ता भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

धक्का-मुक्की में एलम की पूर्व चेयरमैन दीपा पंवार गिरकर घायल हो गई। दीपा पंवार का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसे घसीटा, जिससे उसके हाथ में चोट आई। उन्होंने बताया कि सपा जिला महासचिव कलीम को भी चोट लगी। इसके बाद कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए गांधी पार्क पहुंचे और वहां पर चुनाव आयुक्त के पोस्टर को आग के हवाले किया।
सपा जिलाध्यक्ष चौधरी सुरेन्द्र सिंह ने पुलिस पर पैदल मार्च के दौरान समाजवादी पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाते हुए निंदा की।
इस दौरान सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष अर्चना चौधरी, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख ठा. शेर सिंह राणा, वतन सिंह सैनी, शोकेंद्र, राहुल सैनी, इमरान राणा, तासीन मंसूरी, सुरेश, वासिल चौधरी, रवि बालियान, अमित बंसल, प्रदीप चौधरी, मुकैश सैनी, सच्चू, विनित मुखिया, विनित रोड, आसकरण, मुस्तकीम, तौफीक कुरैशी, सलीम कुरैशी,जाकिर राणा हुसैन अहमद, आकाश कुमार, अजीम जंग, रहीस जंग आदि मौजूद रहे।

सपा कार्यकर्ताओं का महिलाओं से दुर्व्यवहार करने का आरोप गलत है। किसी के साथ दुर्व्यवहार नहीं किया गया। सार्वजनिक स्थान पर मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला जलाने से पहले ही पुलिस ने कब्जे में ले लिया था। सुमित शुक्ला, एएसपी

शामली में शिव चौक पर हंगामा करते सपा कार्यकर्ता। संवाद

शामली में शिव चौक पर हंगामा करते सपा कार्यकर्ता। संवाद

शामली में शिव चौक पर हंगामा करते सपा कार्यकर्ता। संवाद

शामली में शिव चौक पर हंगामा करते सपा कार्यकर्ता। संवाद

शामली में शिव चौक पर हंगामा करते सपा कार्यकर्ता। संवाद

शामली में शिव चौक पर हंगामा करते सपा कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed