फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   SP will be awarded with Silver Appreciation Marks

सिल्वर प्रशंसा चिह्न सम्मान से नवाजे जाएंगे एसपी

Sat, 14 Aug 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
SP will be awarded with Silver Appreciation Marks
शामली एसपी सुकीर्ति माधव - फोटो : SHAMLI
शामली। जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर पुलिस महानिदेशक उप्र मुकुल गोयल द्वारा एसपी शामली सुकीर्ति माधव को सिल्वर प्रशंसा चिह्न सम्मान के लिए चयन किया गया है। उन्हें स्वतंत्रता दिवस पर एडीजी मेरठ द्वारा इस सम्मान से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस महानिदेशक उप्र मुकुल गोयल द्वारा प्रदेश में सराहनीय कार्य और विशिष्ट सेवाएं प्रदान करने वालों को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। शनिवार को प्रदेेश मुख्यालय से जारी सूची में एसपी शामली सुकीर्ति माधव को भी पुलिस महानिदेशक द्वारा दिए जाने वाले सिल्वर प्रशंसा चिह्न सम्मान के लिए चुना गया है। स्वतंत्रता दिवस पर एडीजी राजीव सभरवाल मेरठ द्वारा इस सम्मान से नवाजा जाएगा। यह सम्मान उन्हें जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और कई महत्वपूर्ण घटनाओं का खुलासा करने के लिए दिया गया है। डीजीपी मुख्यालय से सूचना मिलते ही जिला पुलिस में खुशी का माहौल है। एसपी को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि उन्हें सिल्वर प्रशंसा चिह्न सम्मान के लिए चयनित होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed