फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   SP played bet on Ranpal for Kashyap votes

Shamli News: कश्यप वोटों के लिए सपा ने रणपाल पर खेला दांव

Tue, 12 Mar 2024 11:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 12 Mar 2024 11:42 AM IST
विज्ञापन
SP played bet on Ranpal for Kashyap votes
शामली। समाजवादी पार्टी ने जिले के कश्यप समाज के पूर्व विधायक किरणपाल कश्यप को लोकसभा चुनाव 2024 से पूर्व विधान परिषद सदस्य का प्रत्याशी घोषित कर पिछड़ा कार्ड खेला है। भाजपा के कश्यप वोट बैंक में सेंधमारी के उद्देश्य से किरणपाल कश्यप को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर और शामली जिले में किरणपाल सिंह कश्यप सपा के वरिष्ठ नेता और कई बार सपा के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। वर्ष 2002 में थानाभवन विधानसभा सीट से पहली बार विधायक चुने गए थे। 2012 में थानाभवन विधानसभा सीट से भाजपा के सुरेश राणा से चुनाव हार जाने के बाद वह राजनीति में हाशिए पर चले गए थे। एक साल पहले सपा ने उन्हें राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के वोट बैंक कहे जाने वाले कश्यप समाज के वोटों में सेंधमारी करने के उद्देश्य से सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कश्यप समाज के नेताओं को विधान परिषद में भेजने का दांव खेला। कश्यप समाज के एमएलसी के लिए राजपाल कश्यप, सुधाकर कश्यप और किरणपाल सिंह कश्यप के नाम पर सपा के जिलाध्यक्षों से रिपोर्ट मांगी गई थी। आखिर में पूर्व विधायक किरणपाल कश्यप के नाम पर अंतिम मुहर लगाकर उन्हें दो दिन पूर्व शनिवार को लखनऊ बुला लिया गया था। रविवार को मंथन करने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को विधान परिषद सदस्य के रूप में शामली के किरणपाल कश्यप, बलराम यादव, गुडडू जमाली को सपा की ओर से नामांकन पत्र दाखिल करा दिया। माना जा रहा है कि सपा ने किरणपाल कश्यप को कैराना लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी इकरा हसन को मुस्लिम मतों के साथ कश्यप वोट दिलाने के उद्देश्य से प्रत्याशी बनाया है। । गौरतलब तथ्य यह है कि कैराना लोकसभा सीट में कश्यप समाज के मतदाताओं की तादाद भारी संख्या में है।चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। -
विज्ञापन

दस दिन पूर्व लखनऊ गया था नाम
शामली। सपा के जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने बताया कि समाजवादी पार्टी हाईकमान ने दस दिन पूर्व विधानपरिषद सदस्य के लिए पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक के नाम मांगे गए थे। शामली जिले में पूर्व विधायक किरणपाल कश्यप का नाम गया था।आखिर में सपा हाईकमान ने जिले के किरणपाल कश्यप के नाम पर मुहर लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की बल्ले बल्ले, मिलेंगे दो एमएलसी

शामली। लोकसभा चुनाव 2024 में लाभ लेने के लिए भाजपा ने थानाभवन विधान सभा के खेड़ा गदई निवासी भाजपा के प्रदेेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल को विधानपरिषद का टिकट देकर जाटों को साधने का काम किया है। दूसरी ओर सपा की ओर से कश्यप समाज के पूर्व विधायक किरणपाल कश्यप को एमएलसी प्रत्याशी बनाकर कश्यप समाज को खुश करने का काम किया है। जिले को भाजपा से मोहित बेनीवाल और सपा से किरणपाल कश्यप एमएलसी मिलेंगे। शामली जिले में पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह भाजपा से एमएलसी पहले से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed