{"_id":"61e31df4c05a866629532ced","slug":"sp-mla-nahid-hasan-arrested-in-gangster-shamli-news-mrt5735588186","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर के मुकदमे में सपा विधायक नाहिद हसन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगस्टर के मुकदमे में सपा विधायक नाहिद हसन गिरफ्तार
विज्ञापन
शामली : कैराना में सपा प्रत्याशी नाहिद हसन को गैंगस्टर के मुकदमें में कोर्ट में पेश करने ले जाती प?
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगेस्टर में सपा विधायक नाहिद हसन गिरफ्तार
कैराना। गैंगेस्टर के मुकदमे में वांछित चल रहे सपा विधायक और कैराना विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी नाहिद हसन को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने नाहिद को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
6 फरवरी 2021 को पुलिस प्रशासन ने सपा विधायक नाहिद हसन व उनकी माता पूर्व सांसद तबस्सुम बेगम सहित 40 लोगों पर गैंगेस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था। दो दिन पहले समाजवादी पार्टी-रालोद गठबंधन की ओर से कैराना विधानसभा सीट पर नाहिद हसन को प्रत्याशी घोषित किया गया था। शुक्रवार को उनका नामांकन अधिवक्ता ने दाखिल किया था। शनिवार को वह न्यायालय में सरेंडर करने की फिराक में थे। इससे पहले ही कोतवाली पुलिस ने उन्हें कैराना बाईपास से गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच नाहिद हसन को अपर जिला सत्र न्यायालय (फास्ट ट्रैक कोर्ट) सुबोध सिंह के न्यायालय में पेश किया गया। जहां पर पुलिस ने उनकी गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमे में रिमांड कराई। रिमांड की कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायाधीश ने उनको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
फर्जी मुकदमों से डर से योगी की तरह रोने वाला नहीं हूं : नाहिद
गिरफ्तार होने के बाद सपा विधायक ने कहा कि मैं योगी की तरह फर्जी मुकदमों से डर से रोने वाला नहीं हूं। सरकार के इशारे पर उनके ऊपर फर्जी मुकदमे लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में जनता इसका जवाब जरूर देगी। गिरफ्तारी से पहले की एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने सरकार पर कई आरोप लगाते हुए लोगों से नाहिद हसन और मुनव्वर हसन बनकर चुनाव लड़ने की अपील की है।