फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   SP inaugurated the investigation room

एसपी ने किया विवेचना कक्ष का उद्घाटन, तिरंगा रैली में हुए शामिल

Wed, 17 Aug 2022 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
SP inaugurated the investigation room
एसपी ने किया विवेचना कक्ष का उद्घाटन
विज्ञापन

कांधला। थाना पुलिस ने तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। सीओ कैराना सहित नगर के गण्यमान्य लोगों ने पुलिस की ओर से आयोजित तिरंगा रैली में भाग लेकर भारत माता की जय घोष के साथ पूरा वातावरण गुंजायमान कर दिया। कार्यक्रम के दौरान नगर वासियों ने कार्यक्रम के दौरान एसपी व अन्य पुलिसकर्मियों को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान सीओ कैराना बिजेंद्र सिंह भड़ाना, थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह, एसआई उपेंद्र सिंह, एसएसआई गजेंद्र सिंह भाटी, भाजपा नरेश सैनी आदि रहे।

ध्वजारोहण के दौरान नदारद रहा बैंक स्टाफ
कांधला। नगर के भारतीय स्टेट बैंक शाखा के दो कर्मचारियों ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया गया, जबकि राष्ट्रीय पर्व को लेकर बैंक प्रबंधक सहित स्टाफ नदारद मिला। मामले को लेकर बैंक शाखा के उपभोक्ताओं ने रोष प्रकट किया है। बैंक शाखा के सफाई कर्मचारी व चतुर्थ कर्मचारी ने बैंक शाखा के बाहर जनरेटर के सहारे राष्ट्रीय ध्वज को खड़ा कर ध्वजारोहण किया। नगर के लोगों ने इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए स्टेट बैंक शाखा स्टाफ की जमकर निंदा की। घटना के संबंध में जब बैंक शाखा प्रबंधक को फोन किया गया तो फोन रिसीव कर काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed