फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   SP Abhishek suspended Kotwal Vipin Kumar Maurya in case of illegal mining in Shamli

बड़े स्तर पर अवैध खनन: कार्रवाई न करने पर कोतवाल समेत तीन सस्पेंड, SP के एक्शन से थाने में मची खलबली

Thu, 21 Sep 2023 09:35 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Thu, 21 Sep 2023 09:35 PM IST
सार

Shamli News : अवैध खनन मामले में कार्रवाई न करना कोतवाल को भारी पड़ गया। एसपी ने कोतवाल समेत तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। 

विज्ञापन
SP Abhishek suspended Kotwal Vipin Kumar Maurya in case of illegal mining in Shamli
अवैध खनन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के शामली जनपद में एसपी ने कोतवाल को सस्पेंड किया है। कैराना में अवैध रेत खनन पर छापामारी के दौरान निर्देशों का पालन नहीं करने पर एसपी अभिषेक ने यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन


एक दिन पहले खादर क्षेत्र में यमुना नदी में किए जा रहे अवैध रेत खनन प्रकरण में बरामद जेसीबी को सीज नहीं करने पर एसपी ने देर रात कैराना कोतवाल विपिन कुमार मौर्य, सिपाही मुकेश और अजय को निलंबित कर दिया। इसके अलावा संलिप्त पुलिस कर्मियों की जांच बैठा दी गई। जांच के बाद थाने के कुछ पुलिस कर्मियों पर विभागीय कार्यवाही की जा सकती है। इसके अलावा खनन स्थल से बरामद जेसीबी मशीन व डंपर के मालिक की पहचान के बाद जमीन मालिक व खनन माफिया के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

बताया गया कि मंगलवार की देर रात करीब एक बजे तहसील क्षेत्र के गांव मंडावर व बसेड़ा के बीच यमुना नदी में प्रतिबंध के बावजूद खनन माफिया द्वारा बड़े स्तर पर अवैध खनन का कार्य कराया जा रहा था। अवैध खनन की सूचना पर एसडीएम स्वप्निल यादव व पुलिस क्षेत्राधिकार अमरदीप मौर्य 4-5 प्राइवेट गाड़ियों से भारी पुलिस फोर्स को लेकर छापामारी की कार्रवाई करने पहुंचे, लेकिन इससे पहले ही थाने के कुछ पुलिसकर्मियों ने छापामारी की सूचना खनन माफिया तक पहुंचा दी।

यह भी पढ़ें: पूर्व आईपीएस का भाजपा पर हमला: अमिताभ ठाकुर बोले- आजम खां पर कार्रवाई तो अपने मंत्री को क्यों छोड़ रही सरकार

इसके बाद खनन माफिया खनन स्थल से जेसीबी मशीनें व रेत के सभी वाहन लेकर मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंचे एसडीम व सीओ ने खनन स्थल के पास ही एक जेसीबी मशीन व एक डंपर को पकड़ लिया था। वहीं छापामारी की सूचना लीक किए जाने की जांच पड़ताल की गई तो अवैध खनन कराने में कैराना थाने के कुछ पुलिसकर्मियों की संलिप्तता पाई गई। जिसके बाद एसपी अभिषेक ने मामले पर खड़ा संज्ञान लिया और अवैध खनन कराने में संलिप्त अधिकारी व पुलिसकर्मियों की जांच सीओ सिटी श्यामवीर सिंह को सौंप दी।

यह भी पढ़ें: देवबंद: एटीएस ने एक संदिग्ध उठाया, टीम को मिले अहम सबूत, पूछताछ में खुल सकते हैं बड़े राज

विज्ञापन

सीओ सिटी श्यामवीर सिंह ने बताया कि उनके द्वारा अवैध खनन में संलिप्त पुलिस कर्मियों की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। सीओ अमरदीप मौर्य ने बताया कि एसपी द्वारा पुलिस विभाग की जांच कराई जा रही है। इसके अलावा मौके से पकड़ी गई जेसीबी मशीन, डंपर व जिस जमीन पर अवैध खनन किया जा रहा था। उस जमीन मालिक की पटवारी से रिपोर्ट ली जाएगी। सभी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। इसके बाद खनन माफिया को चिन्हित कर उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। अवैध खनन प्रकरण की चल रही जांच पड़ताल से खनन माफिया सहित उनके चेहते पुलिस कर्मियों में हड़कंप बचा हुआ है।

गंदराऊ से खींचकर लाई गई जेसीबी मशीन
मंगलवार की रात मंडावर व बसेड़ा के बीच अवैध खनन स्थल के पास से पकड़ी गई जेसीबी मशीन को पुलिस ने एक ग्रामीण की सुपुर्दगी में दे दी थी। इसके बाद मशीन को गांव गंदराऊ में लाकर खड़ा कर दिया गया था। बृहस्पतिवार को पुलिस की दो गाड़ियां व हल्का दरोगा उक्त जेसीबी मशीन को गांव गंदराऊ से खींच कर कोतवाली ले आए। जेसीबी मशीन के नंबरों व चेचिस नंबरों के द्वारा उसके मालिक का पता करने का प्रयास किया जा रहा है।

एसपी बोले- लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त
एसपी अभिषेक ने कहा कि कैराना कोतवाल विपिन कुमार मौर्य समेत तीन पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। उन्होंने जेसीबी को कार्रवाई के बाद भी सीज नहीं किया था। एसपी ने कहा कि लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed