{"_id":"5c587bd6bdec224c974d09bd","slug":"somvati-amaavasya-par-hawan-poojan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवती अमावस्या पर हवन - यज्ञ, पूजन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवती अमावस्या पर हवन - यज्ञ, पूजन
Mon, 04 Feb 2019 11:22 PM IST
NAVEEN GUPTA
amarujala
amarujala
Published by: NAVEEN GUPTA
Updated Mon, 04 Feb 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
file
- फोटो : amarujala
जिले में सोमवती अमावस्या के मौके पर घरों में स्नान करके भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य देकर सुख समृद्धि की मनोकामनाएं मांगी। इस मौके पर गायों की पूजा अर्चना करके भोजन कराया गया। मंदिरों में जगह- जगह हवन- यज्ञ पूजन किए गए।
सोमवती अमावस्या के मौके पर घरों में स्नान करके श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य देकर घरों -परिवार में सुख समृद्धि की मनोकामनाएं मांगी। शहर के मोहल्ला धीमानपुुरा स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर में मौनी अमावस्या पर हवन यज्ञ आयोजित किया गया। पंडित देवेंद्र आर्य ने विधि विधान से यज्ञ संपन्न कराया। मुख्य यजमान के रूप में विकास धीमान, कमलकात धीमान, चंद्रप्रकाश धीमान, विनय धीमान मौजूद रहे। यज्ञ समारोह संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। विश्वकर्मा समाज के अध्यक्ष राजेंद्र स्वामी, रमेश चंद विश्वकर्मा, शुभम जागिड़, नरेंद्र धीमान, राजू धीमान, सूर्य आर्य आदि मौजूद रहे। उधर, जलालाबाद कस्बे के पंजाबी सत्संग भवन में कटहरा चौक में मौनी अमावस्या पर सुुबह नौ बजे हवन यज्ञ आयोजित किया गया। पंडित अमित शास्त्री ने यजमान बोधराज नारंग को यज्ञ विधि विधान से संपन्न कराया गया। इसमौके पर जगरोशन नारंग, राजकुमार, वीरेंद्र शर्मा, आदेश कुमार का सहयोग रहा।
नहर में पानी नहीं, श्रद्धालु मायूस लौटे
शामली। जलालाबाद - गंगोह मार्ग पर स्थित गंगा यमुना लिंक नहर के संगम में पूर्वी यमुना नहर में पानी न आने से सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालु डुबकी नहीं लगा पाए। श्रद्धालु सोमवती अमावस्या पर पूर्वी यमुना नहर के संगम पर स्नान करने के लिए पहुंचे। यमुना नहर में पानी न आने से मायूस लौट गए।