फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Some people of the district are asking for a gunner for the sake of pride

Shamli News: शान की खातिर गनर मांग रहे जिले के कुछ लोग

Fri, 23 Aug 2024 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 23 Aug 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Some people of the district are asking for a gunner for the sake of pride
शामली। जिले के लोग पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से सुरक्षा के लिए गनर की गुहार लगा रहे हैं। हर माह 10 से 12 लोग गनर लेने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। मगर गनर के लिए जांच में मानक पूरे नहीं मिल रहे। माना जा रहा है कि केवल शान और दिखावे की खातिर ही गनर मांगे जा रहे हैं। इस तरह के मामलों की बागनी
विज्ञापन

केस-1
शामली के नौकरीपेशा मो. सरवर ने पुलिस से गुहार लगाई कि उसकी जान को खतरा है। जिसके कारण उसे सुरक्षा मुहैया करा दी जाए। पुलिस ने जांच कराई तो पता चला कि सरवर का पड़ोसियों से जमीन को लेकर विवाद हो गया था। बाद में सुलह भी हो गई थी। अब कोई विवाद नहीं है।
विज्ञापन

केस-2
ऊन निवासी सोनू कुमार ने कुछ लोगों से जान का खतरा बता गनर मांगा। कहा कि उसकी कभी भी हत्या की जा सकती है।पुलिस की जांच में किसी भी तरह की रंजिश की बात सामने नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-3
कांग्रेस, बसपा के चार कार्यकर्ताओं ने भी गनर की मांग की है। कहा कि उन्हें पार्टी के कार्यक्रमों में जाना पड़ता है। कम से कम एक गनर जरूर उपलब्ध करा दिया जाए। इसके अलावा हर माह 10 से 12 लोग सुरक्षा की खातिर पुलिस से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के दर पर पहुंच रहे हैं।
जिले के लोगों की शैडो नहीं गनर है पहली च्वाइस
आमतौर पर लोग खुद को जान का खतरा बताकर गनर लेने का प्रयास करते हैं। क्योंकि गनर निशुल्क उपलब्ध कराया जाता है। जबकि शैडो उपलब्ध कराने से पहले मांग करने वाले से सिपाही के वेतन, अन्य खर्च आदि जोड़कर माहभर की धनराशि जमा करा ली जाती है। जिसका भार निजी जेब पर पड़ता है। इसलिए राजनेता शैडो के बजाए गनर हासिल करना अधिक पसंद करते हैं।

जिले में 24 के पास 80 गनर
जिले की यदि बात की जाए तो यहां पर राजनेताओं से लेकर अन्य 24 लोगाें के पास गनर उपलब्ध है। जिनमें विधायक प्रसन्न चौधरी, विधायक अशरफ अली, विधायक नाहिद हसन को दो-दो गनर दिए गए हैं। जबकि पूर्व मंत्री सुरेश राणा के पास जेड प्लस सुरक्षा है, जिसमें 55 से अधिक जवान तैनात है।
इसके अलावा कुछ हत्या की आशंका वाले लोगों ने भी गनर लिए हुए हैं। एएसपी संतोष कुमार का कहना है कि गनर कमेटी की रिपोर्ट के बाद उपलब्ध कराए जाते हैं जबकि शैडो के लिए लखनऊ से संस्तुति की जाती है।


कुछ लोग मामूली झगड़े या फिर दिखावे के लिए भी गनर की मांग कर रहे हैं। ऐसे लोगों के आवेदन हर बार कमेटी कैंसिल कर देती है। लोगों से अपील है कि हत्या के मामले या फिर जिन्हें जरूरत है वहीं गनर की मांग करें, ताकि उसकी मदद की जा सके।
रामसेवक गौतम, एसपी शामली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed