{"_id":"6ae790ba139e7a6092060f14","slug":"some-found-the-mathematics-questions-difficult-while-others-found-the-current-affairs-questions-challenging-shamli-news-c-26-1-aur1003-177283-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: किसी को गणित तो किसी को करंट अफेयर्स के प्रश्न लगे कठिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: किसी को गणित तो किसी को करंट अफेयर्स के प्रश्न लगे कठिन
Mon, 02 Nov 2026 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
पीईटी अभ्यर्थी- अरविंद सिंह
शामली। जिले के 22 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 का अंतिम दिन रहा। परीक्षा संपन्न होने के बाद केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थियों में किसी को गणित के सवालों ने परेशान किया तो किसी को सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स के प्रश्न कठिन लगे। वहीं, कुछ अभ्यर्थियों ने हिंदी, अंग्रेजी और रीजनिंग के सवालों को आसान बताया।
शहर के ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र से बाहर निकली सहारनपुर निवासी ऋचा और अनुष्का ने बताया कि गणित को छोड़कर हिंदी, रीजनिंग और अंग्रेजी के प्रश्न काफी हद तक सरल रहे। गणित के सवाल हल करने में थोड़ा समय लगा, लेकिन उन्हें इस बार परीक्षा में सफल होने की पूरी उम्मीद है। बिजनौर निवासी दुष्यंत ने बताया कि सामान्य ज्ञान के प्रश्न अपेक्षाकृत कठिन रहे। अभ्यर्थी खुशनुमा ने बताया कि उन्होंने 100 में से 82 प्रश्न हल किए हैं। उनके अनुसार करंट अफेयर्स के सवाल काफी कठिन थे। अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र में कुछ सवाल ऐसे भी थे, जिन्हें हल करने में काफी सोच-विचार करना पड़ा।
प्रथम पाली में सामान्य ज्ञान के कुछ इस तरह के रहे प्रश्न
-कौन-सा क्रांतिकारी 1928 में जेपी सांडर्स की हत्या में शामिल नहीं था।
-भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान बलिया में से किस नेता ने समानांतर सरकार की स्थापना की थी।
- किसने 1907 में जर्मनी के स्टुटगार्ट में भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का पहला संस्करण फहराया था।
-भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष कौन थे।
-विश्व की सबसे गहरे मीठे पानी की झील कौन-सी है।
- लोक सभा में प्रत्येक संसदीय बैठक के पहले घंटे को क्या कहा जाता है।
- उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति कौन करता है।
-भारत के संविधान के अनुच्छेद 23 और 24 किस मौलिक अधिकार से संबंधित है।