{"_id":"60144c668ebc3e544d465b81","slug":"society-s-cooperation-is-necessary-to-stop-feticide-shamli-news-mrt5228135124","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रूण हत्या रोकने को समाज का सहयोग जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रूण हत्या रोकने को समाज का सहयोग जरूरी
विज्ञापन
कांधला में रैली निकालती राजकीय महिला महाविद्यालय में भाग लेती छात्राएं
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। कस्बे के राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रासेयो के दूसरे के दिन स्वयं सेविकाओं ने शिविर स्थल और बाहर श्रमदान किया। इस दौरान स्वयं सेविकाओं ने रैली भी निकाली। वक्ताओं ने कहा कि भ्रूण हत्या रोकने के लिए समाज का सहयोग होना बहुत जरूरी है।
शुक्रवार को स्वयं सेविकाओं ने मलिन बस्ती में कन्या भ्रूण हत्या, नारी सशक्तिकरण, जल व पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक प्रदूषण आदि सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता रैली निकाली। भोजनावकाश में डॉ. पंकज चौधरी ने कहा कि एक और समाज में परिवर्तन हो रहा है, लेकिन कन्या भ्रूण हत्या में अभी भी परिवर्तन नहीं दिख रहा। बेटे की चाह बेटी की मृत्यु को बढ़ावा दे रही है। भ्रूण हत्या के मामले में केवल कानून का योगदान ही काफी नहीं है, जब तक समाज सहयोग नहीं करेगा, तब तक परिवर्तन संभव नहीं है।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अंशु सिंह ने यौन अपराध से संबंधित कानूनों के विषय में छात्राओं को जानकारी दी। रेंजर्स अधिकारी डॉ. दीप्ति चौधरी के निर्देशन में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सुरक्षित यातायात से संबंधित जन जागरूकता फैलाने के लिए सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता कराई। इस दौरान प्राचार्य प्रमोद कुमारी, डॉ. सीमा सिंह, डॉ. ब्रजभूषण, डॉ. सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।