फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ' Social Insurance of bad times '

‘समाज सेवा बुरे समय का इंश्योरेंश’

Mon, 30 Nov 2015 12:40 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Mon, 30 Nov 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
' Social Insurance of bad times '
शामली। भारतीय जैन संघटना के उत्तर प्रदेश राज्य अधिवेशन आयोजित किया। भारतीय जैन संघटना के संस्थापक मुथा शांति लाल जैन ने कहा  समाज सेवा गरीब उपेक्षित लोगों की मदद के लिए है। समाज सेवा बुरे समय का इंश्योरेंश है। समाज सेवा का लाभ समाज के साथ साथ परिवार को मिले।
विज्ञापन


रविवार को कैराना रोड पर स्थित गगन गार्डन में भारतीय जैन संघटना के उत्तर प्रदेश राज्य अधिवेशन आयोजित किया। इसमें भारतीय जैन संघटना के संस्थापक मुथा शांति लाल जैन ने कहा समाज सेवा का सपना प्रत्येक नागरिक को देखना होगा। समाज सेवा के माध्यम से गरीब और उपेक्षित लोगों की सेवा और मदद करने का ध्येय होना चाहिए। समाज सेवा का लाभ समाज और परिवार को मिलना चाहिए।
विज्ञापन


 उन्होंने युवा पीढ़ी को समझदार बताते हुए कहा कि उन्हें सिर्फ संस्कारवान बनाने की आवश्यकता है।  अधिवेशन में जैन संघटना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रफुल पारिख जैन युवाओ से कहा कि आज शिक्षा, पारिवारिक, व्यापारिक क्षेत्र में बड़े बदलाव की आवश्यकता है। बदलाव से समाज में क्रांति आएगी। भावी पीढ़ी के लिए अपने दिल खोलने होंगे। उन्होंने आगे बढ़ाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर भारतीय जैन संघटना के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित जैन को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष और रुड़की से पहुंचे अजय दिगंबर जैन को उत्तराखंड प्रदेश का अध्यक्ष घोषित किया। आगरा से पहुंचे जैन संघटना के  प्रदेश के अध्यक्ष मनोज जैन ने प्रदेश से आए  प्रतिनिधियों का फूलमाला पहनाकर  स्वागत किया।


राष्ट्रीय महामंत्री महेश कोठारी जैन ने विचार व्यक्त किए। नगर अध्यक्ष सुनील कुमार जैन, महासचिव  अजय कुमार जैन, अनुज जैन, कार्यक्रम संयोजक ललित जैन, राहुल जैन,  विजय जैन,  शरद जैन का सहयोग रहा। संचालन महिला अध्यक्ष डाक्टर मृदला जैन, मंजू जैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed