फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   So far 388 women have registered

प्रधानमंत्री मातृ वंदना सप्ताह में 388 लाभार्थियों का हुआ पंजीकरण

Thu, 08 Sep 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
So far 388 women have registered
अब तक 388 महिलाओं ने कराया पंजीकरण
विज्ञापन

शामली। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सप्ताह के तहत चल रहे जागरूकता अभियान के तहत 388 लाभार्थियों ने आवेदन किया है। इस योजना के तहत प्रथम बार गर्भवती महिलाओं को लाभ पहुंचाने के लिए आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जागरूक अभियान जारी रहेगा। इस योजना के तहत गर्भवती महिला को तीन किस्तों में पांच हजार रुपये दिए जाएंगे।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सप्ताह एक सितंबर से चलाया जा रहा है। बुधवार को सप्ताह का समय पूरा होना था, लेकिन एक दिन और बढ़ा दिया गया है। अब इस सप्ताह का समापन बृहस्पतिवार को होगा। योजना के नोडल अधिकारी डॉ. अश्वनी शर्मा ने बताया प्रधानमंत्री मातृ वंदना सप्ताह में अभी तक कुल 388 लाभार्थियों का पंजीकरण पोर्टल पर किया जा चुका है। इस अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लाभार्थियों को जागरूक कर रही हैं और पात्र लाभार्थियों के फार्म भर रही हैं। पंजीकरण पोर्टल के माध्यम से जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैराना, कांधला, थानाभवन, कुड़ाना, शामली व ऊन पर किया जा रहा है। विशेष अभियान का एक दिन और बढ़ा दिया गया है। अब यह अभियान आठ सितंबर तक चलेगा।
विज्ञापन

डॉ. अश्वनी शर्मा ने बताया कि योजना के तहत पहली बार गर्भवती होने पर महिला को तीन किस्तों में पांच हजार रुपये दिए जाएंगे। प्रसव चाहे सरकारी या निजी अस्पताल में कराया गया हो। पंजीकरण के लिए माता-पिता का आधार कार्ड, महिला की बैंक पासबुक की फोटो कॉपी जरूरी है। निजी अकाउंट ही मान्य होगा। यदि बच्चे का जन्म हो चुका है तो मां और बच्चे दोनों के टीकाकरण का प्रमाणिक पर्चा होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि पंजीकरण कराने के साथ ही गर्भवती को प्रथम किस्त के रूप में एक हजार रुपये दिए जाएंगे। प्रसव पूर्व कम से कम एक जांच होने पर दूसरी किस्त के रूप में गर्भावस्था के छह माह बाद दो हजार रुपये और बच्चे के जन्म का पंजीकरण होने और बच्चे के प्रथम चक्र का टीकाकरण पूरा होने पर तीसरी किस्त के रूप में दो हजार रुपये दिए जाएंगे। यह धनराशि बैंक खाते में सीधे भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed