{"_id":"5f21c0478ebc3e9f71581580","slug":"smuggler-arrested-in-encounter-30-boxes-of-liquor-recovered-shamli-news-mrt493707675","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में तस्कर गिरफ्तार, 30 पेटी शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में तस्कर गिरफ्तार, 30 पेटी शराब बरामद
विज्ञापन
कांधला (शामली)। कस्बे के कैराना रोड स्थित सेंट द्रोण पब्लिक स्कूल के पास शराब तस्करों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने एक शराब तस्कर को भारी मात्रा में हरियाणा मार्का देशी शराब व कार सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े उसके दो साथी पुलिस पर फायर करते हुए जंगल के रास्ते फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पकड़े गए तस्कर का चालान कर दिया है।
मंगलवार देर रात शराब तस्करी की सूचना पर पुलिस ने कैराना रोड स्थित सेंट द्रोण पब्लिक स्कूल के पास वाहनों की चेकिंग शुरू की। थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने बताया कि कैराना की ओर से एक सफेद रंग की कार पुलिस को आती दिखाई दी। पुलिस ने कार चालक को रुकने का इशारा किया तो कार सवारों ने ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस ने पीछा कर कार की घेराबंदी करते हुए एक युवक को दबोच लिया, जबकि उसके दो साथी पुलिस पर फायरिंग करते हुए जंगल के रास्ते फरार हो गए। कार से तीस पेटी हरियाणा मार्का देशी शराब बरामद करने के साथ हीं पकड़े गए युवक के कब्जे से एक अवैध तमंचा व कारतूस भी बरामद किए हैं। पकड़े गए युवक ने अपना नाम नरेश पुत्र पूरन सिंह निवासी चुलकाना थाना समालखा जिला पानीपत, हरियाणा बताया है। उसने अपने फरार साथियों के नाम मंजीत तथा प्रवीण निवासी गांव गढ़ीश्याम थाना कांधला बताए हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पकड़े शराब तस्कर का चालान कर दिया है।