{"_id":"64a5c3570d8ea45635061fda","slug":"smart-meters-will-be-installed-on-transformers-feeders-shamli-news-c-26-1-smrt1046-5284-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: ट्रांसफार्मरों, फीडरों पर लगेंगे स्मार्ट मीटर, बिजली चोरी पर रहेगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: ट्रांसफार्मरों, फीडरों पर लगेंगे स्मार्ट मीटर, बिजली चोरी पर रहेगी नजर
Thu, 06 Jul 2023 08:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Thu, 06 Jul 2023 08:16 AM IST
सार
बिजली चोरी रोकने के लिए ट्रांसफार्मरों और फीडरों पर स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
बिजली चोरी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्रांसफार्मरों और फीडरों पर बिजली आपूर्ति, खपत का पूरा हिसाब रहेगा। इसके लिए शामली में ट्रांसफार्मरों से लेकर फीडरों पर स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। इस कार्य के लिए कंपनी को ठेका दे दिया गया है। कंपनी ने प्रथम चरण का काम भी शुरू कर दिया है। इसमें ट्रांसफार्मरों, फीडरों पर बिजली के नए खंभे लगवाए जा रहे हैं। लाइन लॉस को भी विभागीय अधिकारी कम करने का प्रयास कर रहे हैं।
शामली जिले की बात की जाए तो यहां पर करीब ढाई लाख विद्युत उपभोक्ता हैं। बिजली संबंधित समस्याओं का दूर करने के लिए तथा आरडीएसएस योजना के तहत बिजली तंत्र में सुधार के कार्य शुरू हो गए।
बिजली चोरी पर अंकुश लगाना और लाइन लॉस में कमी लाने के साथ ही दुर्घटनाओं में कमी लाने को फोकस किया गया है। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने शामली में भी इस दिशा में काम शुरू करा है। पुनरोत्थान वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के तहत कार्य शुरू हो गए। इसके प्रथम चरण में बिजली लाइनों में सुधार होगा।
विज्ञापन
इसके तहत नए फीडर बनाए जाएंगे। अलग-अलग फीडरों से लाइनों को जोड़ा जाएगा, ताकि बिजली का भार कम हो सके। ओवरलोड ट्रांसफार्मर हैं तो वहां पर नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे।
झूलती लाइनों से होने वाली समस्याओं के निस्तारण के लिए खंभों के बीच के स्थान को कम किया जाएगा। इसके लिए नए टॉवर भी लगेंगे। साथ ही चोरी रोकने, लाइन लॉस कम करने, ट्रांसफार्मरों के क्षतिग्रस्त होने में कमी लाने के लिए पीवीसी कोटेड लाइनों का जाल बिछाया जाएगा। इससे दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।
आरडीएसएस के तहत सबसे अहम काम बिजली लाइन लॉस को कम करना है। इसके लिए नया सिस्टम डवलप होगा। इसके तहत बिजली सुधार के काम होंगे। बिजली चोरी पर अंकुश लगने के साथ-साथ दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। इसके लिए टेंडर हो गए हैं। शामली में फर्म ने सर्वे पूरा करने के बाद प्रथम चरण का कार्य शुरू कर दिया। ट्रांसफार्मरों और फीडरों पर स्मार्ट मीटर लगेंगे। इसके बाद अफसर किसी भी समय ट्रांसफार्मर एवं फीडरों पर बिजली खपत की जानकारी ले सकेंगे।
लोड बढ़ते ही तुरंत पता लग जाएगा
स्मार्ट मीटर लगने के बाद जैसे ही फीडर या ट्रांसफार्मर पर लोड अधिक हुआ तो विभागीय अधिकारियों को चेक करने पर स्मार्ट मीटर के माध्यम से तुरंत ही जानकारी हो जाएगी। स्मार्ट मीटर में बिजली रीडिंग को घटाया या बढ़ाया भी नहीं जा सकेगा।
जिले में लाइन लाॅस को कम करने का प्रयास किया जा रहा है। लाइन लाॅस को कम करने के लिए टीमें लगातार छापा मारकर उपभोक्ताओं से बिलिंग करा रही हैं। बिजली चोरी रोकने के लिए फीडराें और ट्रांसफार्मरों पर स्मार्ट लगाए जाने हैं, जिसको लेकर काम शुरू कर दिया गया है। प्रथम चरण के लिए किश्त भी जारी हो चुकी है। - रामकुमार, एसई शामली