{"_id":"5f7a12b08ebc3e9b861ca45c","slug":"slowed-corona-move-shamli-news-mrt5045181179","type":"story","status":"publish","title_hn":"धीमी पड़ी कोरोना की चाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धीमी पड़ी कोरोना की चाल
विज्ञापन
शामली। सितंबर माह में जिस तेजी से कोरोना की रफ्तार बढ़ी थी, उसे लेकर स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई थी। मगर आखिर के 10 दिन में कोरोना की रफ्तार कम होने से राहत मिली है। चिकित्सकों का कहना है कि भले ही कोरोना के मरीज कम आ रहे हैं, लेकिन अभी भी पहले की तरह पूरी सावधानी बरतने की जरूरत है। अगर लापरवाही बरती गई तो फिर से कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ सकती है।
जिले में कोरोना संक्रमण का सबसे पहला केस 24 मार्च को मिला था। इसके बाद लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ता गया। जिले में अब तक लगभग 2350 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। वर्तमान में सक्रिय केस की संख्या 200 के करीब चल रही है। कोरोना संक्रमित 19 लोगों की मौत हुई है। सितंबर माह की बात करें तो शुरूआत में कोरोना का संक्रमण ने रिकार्ड बनाया और पहले 20 दिन में कोरोना संक्रमित की संख्या में बढ़ती गई। 20 सितंबर को एक दिन में सबसे अधिक 88 कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिलने का रिकार्ड बना।
इससे तीन दिन पहले 17 सितंबर को 84 और नौ सितंबर को 87 केस मिले थे। कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई थी। इसके बाद कोरोना संक्रमित की संख्या में गिरावट आती चली गई। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि सैंपल लेने में कोई कमी नहीं आई। पहले की तरह एक हजार से लेकर 1300 से अधिक तक सैंपल रोजाना लिए जा रहे हैं। कोरोना संक्रमित की संख्या कम होने से स्वास्थ्य विभाग राहत महसूस कर रहा है। साथ ही चिकित्सकों का कहना है कि भले ही कोरोना संक्रमित की संख्या कम हो गई है, लेकिन अभी भी पहले की तरफ फेस मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग समेत सभी सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
सितंबर माह में कोरोना के मरीजों की स्थिति
एक सितंबर से शुरू हुए अनलॉक-चार में कोरोना के सबसे अधिक लगभग 1225 मरीज मिले हैं। जो अब तक का रिकार्ड है। इस महीने एक से 10 सितंबर तक 483, 10 से 20 सितंबर तक 551 और 20 से 30 सितंबर तक 191 कोरोना संक्रमित केस मिले। इससे पहले अनलॉक-3 में 612, अनलॉक-2 में 262 और अनलॉक-1 में 106 केस कोरोना पॉजिटिव मिले थे। लॉकडाउन में 34 केस कोरोना पॉजिटिव मिले थे।
कोरोना संक्रमित मिलने की स्थिति
21 सितंबर- 20
22 सितंबर-28
23 सितंबर- 16
24 सितंबर- 29
25 सितंबर -27
26 सितंबर -11
27 सितंबर- 21
28 सितंबर- 13
29 सितंबर -11
30 सितंबर - 15
--
कोट
सितंबर माह के आखिरी दिनों में कोरोना संक्रमितों की संख्या कम हुई है। इसकी वजह लोगों में जागरूकता और सावधानी ही माना जाएगा। दूसरा जनपद में रोजाना एक हजार से अधिक लोगों के सैंपलों की जांच होना भी है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को अभी मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग समेत सभी सावधानी बरतने की जरूरत है। - डॉ. वीबी ढाका, सीएमओ।