फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Six zones, divided into 18 sectors district

छह जोन, 18 सेक्टरों में बंटा जिला

Thu, 07 Jul 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 07 Jul 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
Six zones, divided into 18 sectors district
Kanvd Fair - फोटो : फाइल फोटो

विज्ञापन
शामली। कांवड़ मेला 2016 के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। यात्रियों की  सुविधा के लिए एक अगस्त तक कांवड़ स्पेशल ट्रेन 15 जुलाई से चलाई जाएगी। मुजफ्फरनगर जिले की सीमा से लेकर हरियाणा  सीमा तक पानीपत -खटीमा मार्ग को छह जोन और 18 सेक्टर में बांटा है। 

हरिद्वार कांवड़ मेला 15 जुलाई से लेकर एक अगस्त तक प्रस्तावित है। कांवड़ मेले में मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली के लाखों कांवड़ियों हरिद्वार पहुंचते हैं।
विज्ञापन


इस बार महाशिवरात्रि एक अगस्त को है। हरिद्वार-गंगोत्री एवं गोमुख से गंगाजल लेकर पैदल यात्रा करते हुए जिले से पानीपत-खटीमा मार्ग से हरियाणा होकर राजस्थान एवं मध्यप्रदेश चले जाते हैं। कांवड़ मेला 15 जुलाई से एक अगस्त तक चलेगा। इसके मद्देनजर उत्तर रेलवे 15 जुलाई से लेकर एक अगस्त तक कांवड़ स्पेशल ट्रेन दिल्ली से लेकर शामली होकर हरिद्वार के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू करेगा। मेले के मद्देनजर जिला प्रशासन ने छह जोन, 18 सेक्टरों में बाटने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर जिले की सीमा से लेकर हरियाणा के पानीपत जिले की सीमा कैराना यमुना पुल तक रस्सा डालकर वन साइड डिवाइडर लगाया जाएगा। जिला पंचायत, नगरपंचायत बनत, नगर पालिका परिषद शामली- कैराना द्वारा व्यवस्था की जाएगी। कांवड़ मार्ग पर जेनरेटरों की व्यवस्था करके समूचे मार्ग पर रात के समय बिजली व्यवस्था की जाएगी।

कैराना यमुना पुल पर कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए गोताखोर लगाए जाएंगे। एडीएम भरत पांडे और एएसपी अनिल कुमार झा ने बताया कि हरिद्वार कांवड़ मेले की तैयारी पर कार्य शुरू कर दिया है। शीघ्र ही कांवड़ मेले की बैठक बुलाई जाएगी।

कांवड़ मेले के लिए खुलेंगे कंट्रोल रूम
शामली। हरिद्वार कांवड़ मेला-2016 के मद्देनजर शामली, कैराना  नगर पालिका परिषद एवं कलक्ट्रेट में कांवड़ कंट्रोल रूम खोले  जाएंगे। नगर पालिका परिषद में खोले जाने वाले कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी नगरपालिका परिषद की होगी।

चेयरमैन अरविंद संगल ने बताया कि नगरपालिका परिषद के सदस्यों का कांवड़ सेवा समिति सचल दस्ता बनाया जाएगा और एक वाहन उपलब्ध कराया जाएगा। डीएम सुजीत कुमार ने बताया कि कांवड़ मेले के लिए प्लान तैयार किया जा रहा है। ईद के बाद अधिकारियों की बुलाई जाएगी। 


कांधला-जलालाबाद रेलवे स्टेशन  पर कड़ी सुरक्षा
शामली। कांवड़ मेले के लिए ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल मांगा है। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक रंजन कुमार ने बताया कि कांवड़ मेले में दिल्ली से शामली होकर हरिद्वार  जाने वाली चलती ट्रेनों में एक दरोगा दो सिपाही एस्कार्ट के रूप तैनात रहेंगे। ट्रेनों को आकस्मिक चेकिंग करेंगे। हरिद्वार जाने व आने वाली ट्रेनों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।


ट्रेनों में चलने वाले असामाजिक तत्वों को चिह्नित करके उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कांधला-जलालाबाद रेलवे स्टेशन  पर 24 घंटे फोर्स तैनात रहेगा। कांवड़ मेले  के लिए अतिरिक्त पुलिस बल मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed