{"_id":"6754932743314740cf0374c2","slug":"six-people-named-in-dowry-harassment-and-molestation-cases-shamli-news-c-26-1-sal1002-133027-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: दहेज उत्पीड़न और छेड़छाड़ में छह लोग नामजद कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: दहेज उत्पीड़न और छेड़छाड़ में छह लोग नामजद कराए
Sat, 07 Dec 2024 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 07 Dec 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
कैराना। दहेज उत्पीड़न और छेड़छाड़ करने के मामले में पीड़िता ने पति सहित आधा दर्जन आरोपियों को नामजद कराया है।
गांव तितरवाडा निवासी महिला ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 20 फरवरी 2022 को उसकी शादी सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र में हुई थी। शादी के बाद एक लाख रुपये की नकदी और बुलेट बाइक की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट कर उत्पीड़न किया जा रहा था। आरोप है कि ससुर द्वारा उसके साथ अश्लील हरकतें की गई और अवैध संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। विरोध करने पर उसके कपड़े तक फाड़ दिए। पीड़िता ने बताया है कि वह अपने मायके में मिलने के लिए आई थी। इसके बाद ससुरालियों ने ले जाने से इनकार कर दिया।
गत 25 अगस्त को पति व ससुराल पक्ष के लोग उसके मायके में आए, जिन्होंने उसके भाई एवं पिता के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामले में पति सहित आधा दर्जन आरोपियों को नामजद कराया गया है।

शामली कलक्ट्रेट में हिंदू संगठनों द्धावारा आयोजित धरना प्रदर्शन में मौजूद महिलाएं । संवाद
विज्ञापन