{"_id":"5fad81f58ebc3e9c01280f81","slug":"six-more-corona-infected-nine-recovered-shamli-news-mrt510804353","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह और कोरोना संक्रमित मिले, नौ हुए ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह और कोरोना संक्रमित मिले, नौ हुए ठीक
विज्ञापन
शामली। जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमित के छह और नए केस मिले हैं, जबकि नौ मरीज ठीक हो गए। जिले में सक्रिय केस की संख्या 90 हो गई है।
जिले में प्राप्त सैंपलों की रिपोर्ट में शहर के हनुमान रोड गली खत्रियान में 42 वर्षीय व्यक्ति और कबाड़ी बाजार में 40 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव मिला है। बाबरी में आठ वर्षीय बालक के सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। गांव हरड़ फतेहपुर में 39 वर्षीय व्यक्ति, गांव भैंसानी में 32 वर्षीय युवक, जलालाबाद में 25 वर्षीय युवक कोराना संक्रमित मिला। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि जिले में कोरोना पॉजिटिव के छह नए केस मिले हैं, जबकि नौ व्यक्ति स्वस्थ हुए। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 90 हो गई है।
उधर, कैराना रोड पर खेड़ीकरमू बिजलीघर पर डा. रीतिनाथ शुक्ला के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने 100 लोगों के सैंपल लिए, जिसमें 55 लोगों की एंटीजन किट से जांच की गई, जिसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई। इसके अलावा आरटीपीसीआर किट से 45 लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए। इसके अलावा सीएचसी और बाजार में रैंडम सैंपलिंग अभियान के तहत 198 लोगों के सैंपल लिए। ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि एंटीजन किट से 108 लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच की गई, जिसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई।