फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Six lakh rupees stolen in Scottish school

Shamli News: स्कॉटिश स्कूल में छह लाख रुपये की हुई चोरी

Wed, 19 Apr 2023 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Six lakh rupees stolen in Scottish school
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में कैराना रोड पर स्थित स्कॉटिश इंटरनेशनल के अकाउंट कक्ष से लगभग छह लाख रुपये चोरी कर लिए। नकाबपोश तीन चोरों ने रात के समय घटना को अंजाम दिया। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। एसपी ने स्कूल में पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया। प्रधानाचार्या की तरफ से कोतवाली में घटना की तहरीर दी गई है। पुलिस चौकीदार को पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई।
विज्ञापन




स्काॅटिश इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन राजकुमार गर्ग है, जो सेवानिवृत्त आईजी विजय गर्ग के भाई है। सोमवार रात को चोरों ने स्कूल में पीछे की तरफ से घुसकर गैलरी में लगे दरवाजे के शीशे को उतारा। इसके बाद अकाउंट कक्ष की गैलरी की तरफ वाली खिड़की से अंदर घुसे। चोरों ने तीनों अकाउंटेंट की तीन दराज को तोड़कर वहां रखे लगभग छह लाख रुपये चोरी कर लिए। घटना का पता सुबह चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची घटना की जानकारी ली। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। सीसीटीवी कैमरे में तीन चोर कैद हुए हैं, लेकिन नकाबपोश होने के कारण उनकी अभी सही तरीके से पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन

एसपी अभिषेक ने भी स्कूल पहुंचकर चोरी की घटना की जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस स्कूल के चौकीदार को पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई। प्रधानाचार्या आशु त्यागी की तरफ से कोतवाली में घटना की तहरीर दी गई है। स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी प्रदीप त्यागी ने बताया कि स्कूल में रात को दो सुरक्षा गार्ड तैनात रहते हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि स्कूल से रकम चोरी होने की सूचना मिली है, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed