फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Six cattle killed, suspected of poisoning

छह पशुओं की संदिग्ध हालात में मौत, ग्रामीणों का हंगामा

Fri, 27 May 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Six cattle killed, suspected of poisoning
चौसाना क्षेत्र के गांव कमालपुर में पशुओं की मौत के बाद एकत्र महिलाएं। - फोटो : SHAMLI
शामली, चौसाना। कमालपुर गांव में दो दिन में एक किसान के छह पशुओं की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पशु चिकित्सा विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने हंगामा भी किया। सूचना पर पशु चिकित्सक विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत पशुओं की जांच की। जिसमें पता चला कि पशुओं की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है।
विज्ञापन

चौसाना के गांव कमालपुर में श्रीपाल दूध बेचने का काम करता है। बुधवार को उसकी तीन भैंसों की अचानक मौत हो गई। पशु चिकित्सकों को जानकारी दी गई, तो एक टीम मौके पर पहुंची और पशुओं को देखकर चली गई। बृहस्पतिवार को श्रीपाल के तीन अन्य पशुओं की भी मौत हो गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने पशु चिकित्सकों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए खानापूर्ति का आरोप लगाया और हंगामा किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह जब पशुओं की मौत हुई, तो ब्लॉक और जिले के पशु चिकित्सकों को कॉल की गई थी। किसी एक ने भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया। पशु चिकित्सकों की कार्यशैली से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। मौके पर श्रीपाल, कुलदीप, मनोज, सुखपाल, अमित, रामकुमार, सुभाष, सचिन खोड़समा, रामकुमार मौजूद रहे। उधर, एसडीएम विशु राजा ने बताया कि पशुओं की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। मामले की जांच कराकर, जो भी आरोपी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed