{"_id":"68fa6bdd57101d6aec0faf21","slug":"sisters-kept-fast-and-applied-tilak-to-their-brothers-shamli-news-c-26-1-smrt1047-152126-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बहनों ने रखा व्रत, भाइयों को किया तिलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बहनों ने रखा व्रत, भाइयों को किया तिलक
Thu, 23 Oct 2025 11:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
शामली में रोडवेज बस अड्डे पर भैया दूज पर मिठाई की खरीदारी करते ग्राहक । संवाद
शामली/थानाभवन/ कांधला/ ऊन/जलालाबाद। जिले भर में धूमधाम से भाई दूज का पर्व मनाया गया। इस मौके पर बहनों ने व्रत रखा। भाइयों ने बहन के घर पहुंचकर तिलक कराया। मिठाई खिलाकर भाईयों को नारियल गोला भेंट कर लंबी उम्र एवं स्वस्थ रहने की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट किए।
कांधला कस्बे में केशवदेव महाराज और लड्डू गोपाल को उनकी बहनों ने श्रद्धा एवं स्नेहपूर्वक तिलक अर्पित किया। बृहस्पतिवार को भाई दूज के मौके पर शामली में भाई रोली, खील बतासे एवं बहनों की साड़ी वस्त्र और मिठाई लेकर अपनी बहनोें के घर पहुंचे और तिलक कराया। मिठाई खिलाकर गोला नारियल भेंटकर लंबी उम्र की कामना की। बाजारों में खील-बतासे और मिठाइयों की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही।
थानाभवन कस्बे में भाई दूज के मौके पर दिल्ली- सहारनपुर मार्ग पर शामली बस स्टैंड से चरथावल मोड़ तक पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। इससे मुख्य बस स्टैंड पर भीड़ रहने से ई-रिक्शा चालकों ने जमकर चांदी काटी। रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की भीड़ रहने से परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
बाजारों में हलवाई व गिफ्ट आइटम, रेडिमेड दुकानदारों के यहां भाई बहनों ने खरीदारी की। थानाभवन कस्बे के शामली बस स्टैंड से चरथावल चौराहे तक पूरे दिन वाहनों ई रिक्शाओं के कारण जाम की स्थिति बनी रही पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
कांधला कस्बे में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट मथुरा के तत्वावधान में भाई-बहन के पवित्र त्योहार भाई दूज पर धर्म और न्याय की स्थापना का संदेश भी दिया गया। मोहल्ला रायजादगान में श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण के वादी संख्या भगवान श्री केशवदेव महाराज लड्डू गोपाल को उनकी बहनों ने श्रद्धा एवं स्नेहपूर्वक तिलक अर्पित किया।
पूजन कार्यक्रम में मुख्य वादी एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष आशुतोष ब्रह्मचारी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा भाीाई दूज का यह पर्व केवल भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक नहीं, बल्कि धर्म की विजय और सत्य की स्थापना का संकल्प भी है। भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर न्याय और धर्म की पुनर्स्थापना अवश्य होगी।
इस अवसर पर उपस्थित भक्तों और बहनों ने भगवान श्री केशवदेव महाराज के समक्ष 2026 में मुकदमे की विजय तथा भव्य श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण की सामूहिक प्रार्थना की। पूरे परिसर में दीप, पुष्प, नैवेद्य और आरती के साथ जय श्रीकृष्ण के गगनभेदी जयघोष गूंजते रहे।
कार्यक्रम के समापन पर आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया और सभी से आह्वान किया कि वे धर्म, न्याय और सत्य की इस महायात्रा में अपने संकल्प को दृढ़ रखें।
ऊन कस्बे में भाइदूज का पर्व स्नेह और परंपरागत ढंग से मनाया गया। बहनों ने भाइयों का रोली-अक्षत से तिलक किया। आरती उतारकर उनकी दीर्घायु की कामना कर मिठाई खिलाई। भाइयों ने बहनों को स्नेह उपहार दिए।
जलालाबाद कस्बे में भाईयों द्वारा बहनों के घर जाकर राेली-चावल से तिलक कराया। बहनों ने भी व्रत रखकर भाईयों को तिलक कर उनकी लंबी आयु एवं सुखद जीवन की प्रार्थना भगवान से की। बहनों ने अपने भाइयों के लिए मिठाई, गोला आदि की खरीदारी की। भाइयों ने अपनी बहनों की पसंद के उपहार खरीदे। बहनों ने अपने भाइयों को रोली, चावल से तिलक किया, आरती उतारी और मिठाई खिलाई।