{"_id":"618967ca181c9a17ee720ca2","slug":"sister-s-attempt-to-rape-a-teenager-who-came-here-shamli-news-mrt5640266198","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन के यहां आई बिहार की किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन के यहां आई बिहार की किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन
बहन के यहां आई किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास
शामली, झिंझाना। बिड़ौली पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव में एक दिन पहले अपनी बहन के यहां बिहार से पहुंची किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। पुलिस मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव में एक दिन पहले ही बिहार से एक किशोरी अपनी बहन के यहां आई थी। आरोप है कि पड़ोसी एक युवक ने उसे घर में अकेला पाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। शिकायत को लेकर उसके परिजन सोमवार सुबह थाने पहुंचे और अपनी लिखित शिकायत पुलिस को दी । वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनिल कुमार ने बताया किस मामले में आईपीसी की धारा 354 के अंतर्गत तसव्वर के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी है ।