सड़कों पर पसरा सन्नाटा, मंदिरों के कपाट बंद
लोग सुबह से ही अपने घरों से बाहर नहीं निकले। सात बजते ही पुलिस की गाड़ियां सायरन बजाती हुई गाड़ियां सड़कों पर निकली और लोगों को जनता कर्फ्यू शुरू होने के लिए अलर्ट करना शुरू कर दिया था। शहर की सड़कों पर चारों तरफ सन्नाटा छाया था। शहर के रोडवेज बस अड्डे पर सन्नाटा पसरा था। वेटिंग रूम खाली था। रेलवे स्टेशन भी सूना था। स्टेशन मास्टर अनुज राठी ने बताया कि दिल्ली सहारनपुर रोड पर चलने वाली चार ट्रेनों को शनिवार मध्य रात्रि को ही शामली स्टेशन पर रोक दिया गया था। रात के 10:00 बजे के बाद ही ट्रेनों का संचालन शुरू होगा। शहर के सभी बाजार, कारखाने भी बंद रहे। मंदिरों के कपाट भी बंद रहे शहर के प्रमुख हनुमान धाम पर सुबह 7:00 बजे ही आरती के बाद मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया गया था। शहर का मुख्य शिव चौक भी सुना पड़ा था। लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकले यही वजह थी कि सड़कों पर प्राइवेट वाहन भी इक्का-दुक्का ही दौड़ते नजर आए। जनता कर्फ्यू को समाज के हर वर्ग ने समर्थन दिया था यही वजह थी कि शहर में चाय पान के खोखे भी बंद रहे ठेलियां भी नहीं लगी। ई-रिक्शा भी नहीं चली अपनी स्वेच्छा से आज काम बंद रखने का निर्णय लिया था।
पेट्रोल पंप खुले दूध अखबार बाटा गया
जिलेभर में पेट्रोल पंप खुले रहे खाना कि उन पर भीड़ नजर नहीं आई यह भी सूने पड़े थे दूध की सप्लाई भी हुई समाचार पत्र भी घरों तक पहुंचे पुलिस प्रशासन ने ज्यादा रोक-टोक नहीं की ।
सरकारी और निजी अस्पताल खुले।
शहर के अलावा कस्बों में भी निजी और सरकारी अस्पताल खुले रहे सरकारी अस्पतालों में ओपीडी भी नहीं इमरजेंसी सुविधा थी । जबकि कुछ निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम में ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं जारी थी। मेडिकल स्टोर भी खुले हुए थे।
मुस्लिम बहुल इलाकों में कुछ जगह बाहर नजर आए लोग दुकान भी खुली।
जिले के कुछ मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में कांधला और जलालाबाद क्षेत्र में कुछ जगह मुस्लिम आबादी के अंदर चहल-पहल नजर आई लोग घरों के बाहर भी नजर आए और गली मोहल्लों में दुकानें भी खुली हुई थी हालांकि अधिकांश स्थानों पर और मुख्य बाजारों में मुस्लिम समाज के लोगों ने भी दुकानें बंद रखी और जनता कर्फ्यू में सहयोग दिया।
सक्रिय रहा पुलिस प्रशासन
पुलिस प्रशासन भी सक्रिय नजर आया। पुलिस अधिकारी सुबह ही वाहनों पर शहर में राउंड लेते नजर आए। डीएम जसजीत कौर, एसपी विनीत जयसवाल ने शहर के आजाद चौक ,कैराना कस्बे में घूमकर जायजा लिया और लोगों से बंद में सहयोग की अपील की।

शामली जनता कर्फयू के दौरान विजय चौक पर जानकारी लेते डीएम एसपी- फोटो : SHAMLI

शामली जनता कर्फयू के दौरान फव्वारा चौक पर तैनात पुलिसकर्मी- फोटो : SHAMLI

शामली जनता कर्फयू के दौरान फव्वारा चौक पर बाईक सवार को रोकते पुलिसकर्मी- फोटो : SHAMLI

शामली जनता कर्फयू के दौरान शिव चौक पर बाईक सवार को रोकते- फोटो : SHAMLI

शामली में बंद पडा हनुमान धाम- फोटो : SHAMLI

शामली में बंद पडा हनुमान धाम- फोटो : SHAMLI

शामली में बंद पडा हनुमान धाम- फोटो : SHAMLI

शामली में बंद पडा गुरूद्वारा- फोटो : SHAMLI

शामली में बंद पडा पट्रोल पंप- फोटो : SHAMLI

शामली में बंद पडा पैट्रोलपंप- फोटो : SHAMLI

शामली में बंद के दौरान गुलजारी वाल मन्दिर की सफाई करता कर्मचारी- फोटो : SHAMLI

शामली जनता कर्फयू के दौरान सुनसान पडी शहर की सडके- फोटो : SHAMLI

शामली जनता कर्फयू के दौरान सुनसान पडी वर्मा मार्किट- फोटो : SHAMLI

शामली सुनसान पडा रेलवे स्टेशन- फोटो : SHAMLI

शामली में सुनसान पडा रेलवे स्टेशन- फोटो : SHAMLI