फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shri Vishwakarma Jayanti celebrated in educational institutions

Shamli News: शिक्षण संस्थानों में मनाई गई श्री विश्वकर्मा जयंती

Wed, 18 Sep 2024 03:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Shri Vishwakarma Jayanti celebrated in educational institutions
शामली। जिले के शिक्षण संस्थानों में मंगलवार को सृष्टि के रचियता श्री विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। इस अवसर पर श्री विश्वकर्मा की पूजा की गई।
विज्ञापन

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल में श्री विश्वकर्मा पूजा दिवस पर कार्यक्रम हुआ। प्रधानाचार्य संजय सैनी, मुख्य वक्ता शिवकुमार धीमान, कार्यक्रम प्रमुख रामकुमार ने श्री विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यार्थियों ने भगवान विश्वकर्मा के गीत और भजनों को प्रस्तुत कर उन्हें याद किया। आचार्य रामकुमार, रविंद्र कुमार, प्रवेश शर्मा, आशीष जैन, सविता गुप्ता, आदेश धीमान, संदीप कुमार, रवि कुमार आदि मौजूद रहे।
सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अनंत चतुर्दशी व विश्वकर्मा जयंती पर कार्यक्रम हुआ। प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार व मेरठ प्रांत प्रवास के लिए आए संभाग निरीक्षक जगबीर शर्मा ने मां सरस्वती व भगवान विश्वकर्मा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन किया। शिक्षिका साक्षी मित्तल ने भगवान विश्वकर्मा का भजन प्रस्तुत कर सभी को भाव विभोर कर दिया। छात्रा सृष्टि पांचाल ने श्री विश्वकर्मा के विषय में जानकारी दी। इस अवसर पर वरिष्ठ आचार्य संदीप कुमार, गीता कांबोज, कविता गुप्ता, सुरभि मित्र, उपासना बंसल, वंदना पुंडीर, आकांक्षा धीमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम मं आचार्य अक्षय कुमार ने कहा कि श्री विश्वकर्मा को विश्व का निर्माता और देवताओं का वास्तुकार माना गया है। प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद शर्मा ने छात्रों को भगवान विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य मलूक चंद, अशोक सोम, नीटू कश्यप, पुष्पेंद्र शर्मा, सुभाषचंद, सतेंद्र कुमार,योगेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

झिंझाना के एसडीएस स्कूल में विश्वकर्मा पूजन दिवस, राष्ट्रीय सारथी दिवस पर अहम भूमिका निभाने वाले सभी सारथियों और चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों को प्रबंधन की ओर से प्रबंधक श्रीपाल आर्य व प्रधानाचार्य सतीश भटनागर ने सम्मानित किया। चेयरमैन लोकेश कुमार ने विश्वकर्मा पूजन दिवस व राष्ट्रीय सारथी दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम में रविंद्र मलिक, सुमित चौहान आदि मौजूद रहे।

जगवती जगबीर्स गर्ल्स इंटर कॉलेज, विश्वकर्मा प्राथमिक विद्यालय बुटराड़ा में विश्वकर्मा दिवस पर हवन का आयोजन किया। प्रबंधक ब्रजपाल सिंह ने सपत्नीक व प्रधानाचार्य रामपाल जांगड़ा, स्टाफ व विद्यार्थियों ने आहुति देकर हवन संपन्न कराया। इस अवसर पर अरविंद कुमार डॉ. सोमपाल, प्रेमचंद, ओमप्रकाश, शिवकुमार व अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed