फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Show cause notice issued to two medical store operators

दो मेडिकल स्टोर संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी

Thu, 30 Jan 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Show cause notice issued to two medical store operators
कैराना मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस चैक करती एसडीएम - फोटो : SHAMLI
दो मेडिकल स्टोर संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी
विज्ञापन

शामली, कैराना। बृहस्पतिवार शाम एसडीएम मणि अरोरा ने पुलिस के साथ कांधला तिराहा, शामली स्टैंड और बेगमपुरा बाजार में पैदल भ्रमण किया। कांधला तिराहे पर एसडीएम ने मीट विक्रेताओं के लाइसेंस की जांच की और दुकान के आगे सफाई रखने के निर्देश दिए। एसडीएम ने करीब छह मेडिकल स्टोर पर पहुंचकर उनके लाइसेंस चेक किए। जांच में दो मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस दूसरे व्यक्ति के नाम पर पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए। शामली बस स्टैंड के निकट ढाबा संचालक को सब्जी एवं रोटी की सामग्री को कपड़े से ढककर रखने के निर्देश दिए। फल विक्रेता की दुकान पर बच्चे द्वारा फल बेचता मिलने पर चेतावनी दी कि भविष्य में कोई बच्चा पढ़ाई के स्थान पर दुकानों पर काम करता मिला तो बाल श्रम कानून के तहत मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। एसडीएम ने दुकानों से करीब 10 किलो पॉलीथिन जब्त की। उन्होंने भविष्य में पॉलिथीन मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। एसडीएम मणि अरोरा ने बताया कि बाल श्रम कानून, खाद्य सामग्री की दुकानों, मीट की दुकानों, ढाबों पर साफ सफाई, पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed