{"_id":"6096ce6b8ebc3e80d1518946","slug":"show-cause-notice-issued-to-eo-shamli-news-mrt537564838","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निकायों के ईओ को कारण बताओ नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निकायों के ईओ को कारण बताओ नोटिस जारी
विज्ञापन
ईओ को कारण बताओ नोटिस जारी
शामली। डीएम जसजीत कौर ने नगर निकायों के ईओ को लापरवाही के चलते कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
उन्होंने कहा कि जनपद में नगर क्षेत्र से संबंधित कोविड संक्रमण से पीड़ित लोगों की सूची व हॉटस्पॉट की जानकारी नियमित रूप से दिए जाने के बाद भी कोविड प्रोटोकाल के अनुसार हॉटस्पॉट क्षेत्र में न तो बैरिकेडिंग कराई जा रही है और न ही सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। इस कारण हॉटस्पॉट क्षेत्र के लोग घरों से निकल रहे हैं, जिससे कोरोना संक्रमण और अधिक बढ़ रहा है। इसके लिए क्यों न आपको उत्तरदायी माना जाए।
डीएम ने कहा कि बार-बार निर्देश दिए जाने के बाद हॉटस्पॉट पर बैरिकेडिंग व सैनिटाइजेशन न कराना कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही के साथ अनुशासनहीनता है। चेतावनी दी कि इसके बाद भी अगर लापरवाही मिलती है तो दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।