फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shop found open even after sealing, case filed

सील लगने के बाद भी खुली मिली दुकान, मुकदमा दर्ज

Sat, 19 Jun 2021 11:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Shop found open even after sealing, case filed
सील लगने के बाद भी खुली मिली दुकान, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

थानाभवन। कस्बे की पुरानी घास मंडी में स्थित दुकान को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया था। इसके बाद भी कथित चिकित्सक ने दुकान को खोल लिया। एसीएमओ ने दुकान को सील कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

कस्बे के मोहल्ला कस्यावान पुरानी घास मंडी में मेडिकल स्टोर पर कथित रूप से क्लीनिक खोला गया था। मौके पर मौजूद व्यक्ति के पास न तो क्लीनिक चलाने का और न ही मेडिकल चलाने का कोई रजिस्ट्रेशन मिला। मेडिकल स्टोर किसी महिला के नाम से रजिस्ट्रेशन कराया गया था। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच करते हुए मौके से इंजेक्शन सिरिंज व कई प्रकार की दवाएं, यहां तक कि प्रतिबंधित दवाएं भी बरामद की थी। मौजूद व्यक्ति को को नोटिस देते हुए दुकान को सील कर दिया था। शनिवार को फिर से उस व्यक्ति ने दुकान खोल ली। इसकी जानकारी मिलने पर एसीएमओ विनोद कुमार टीम के साथ पहुंचे तो दुकान संचालक मौके से फरार हो गया। टीम ने मौके से दोबारा चिकित्सकीय सामान बरामद करते हुए दुकान को सील कर दिया। एसीएमओ विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी सरदार अली से पूछताछ की गई थी, जिसमें आरोपी के पास किसी प्रकार का कोई प्रमाण पत्र न दिखाने पर दुकान सील कर दी गई थी। शनिवार को क्लीनिक चलता हुआ पाया गया। आरोपी के विरुद्ध मेडिकल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed