{"_id":"62911d981a3e33127a58b76b","slug":"shooters-won-many-medals-in-shooting-championship-shamli-news-mrt590435951","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूटिंग चैंपियनशिप में निशानेबाजों ने जीते कई पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शूटिंग चैंपियनशिप में निशानेबाजों ने जीते कई पदक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। शामली राइफल क्लब के प्रशिक्षु निशानेबाजों ने 21 मई से 25 मई तक पश्चिमी विनोद नगर दिल्ली में आयोजित आर्यन गेटवेज ओपन शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन ऑफ चैंपियंस के खिताब के साथ ट्रॉफी एवं कई पदक पर कब्जा जमाया। एसएसपी सुकीर्ति माधव ने विजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
क्लब अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने बताया कि दिल्ली में आयोजित ओपन शूटिंग चैंपियनशिप में कई राज्यों से लगभग 500 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के एयर राइफल (एनआर) वर्ग में कासमपुर निवासी अक्षय जावला ने व्यक्तिगत वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त कर टॉप आठ फाइनल मुकाबले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उसने प्रतियोगिता के चैंपियन ऑफ चैंपियंस का खिताब और 5100 रुपये नकद जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। एयर राइफल (एन आर) वर्ग में मुंडेट कलां निवासी अक्षित निर्वाल ने व्यक्तिगत वर्ग में रजत पदक और टॉप आठ फाइनल मुकाबले में तृतीय स्थान प्राप्त कर 2100 रुपये नकद पुरस्कार प्राप्त किया। एयर राइफल आईएसएसएफ वर्ग में मादलपुर निवासी पीयूष शर्मा ने स्वर्ण पदक और टॉप आठ फाइनल मुकाबले में द्वितीय स्थान प्राप्त कर 5100 रुपये नकद पुरस्कार जीता।
निशांत बालियान ने कांस्य पदक जीता। एयर पिस्टल (एनआर) वर्ग में शामली निवासी जतिन निर्वाल ने व्यक्तिगत वर्ग में स्वर्ण पदक और टॉप आठ फाइनल मुकाबले में तृतीय स्थान पर रहते हुए 2100 रुपये नकद पुरस्कार प्राप्त किया। एयर पिस्टल एनआर वर्ग में बनत निवासी वंश चौधरी ने रजत पदक प्राप्त किया। शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में एसएसपी सुकीर्ति माधव ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मौके पर प्रेमवीर राणा, सुनील वर्मा, अमित निर्वाल, दीपक मौजूद रहे।