फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shooters of Haryana and Uttarakhand dominated

हरियाणा और उत्तराखंड के शूटरों का रहा दबदबा

Mon, 11 Nov 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Shooters of Haryana and Uttarakhand dominated
शामली क्षेत्र के गांव लिलौन में आयोजित शुटिंग प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाडी - फोटो : SHAMLI
शामली। मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब लिलौन में सातवीं सद्भावना शूटिंग चैंपियनशिप के पहले दिन हरियाणा-उत्तराखंड की टीमों को दबदबा रहा। एयर पिस्टल स्पर्धा में हरियाणा की अनु वत्स, रागनी देवी को बढ़त बनाए हैं।
विज्ञापन

रविवार को लिलौन में मुनव्वर मंसूरी शूटिंग एकेडमी में मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब लिलौन में सातवीं सद्भावना शूटिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ बॉलीवुड अभिनेता सलीम गौर ने ने किया। उन्होंने सभी निशाने बाजों को शुभकामनाएं देते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। पहले दिन सातवीं सद्भावना शूटिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा व दिल्ली की टीमों ने हिस्सा लिया। पहले दिन हरियाणा, उत्तराखंड की टीमों को दबदबा रहा। एयर पिस्टल स्पर्धा में हरियाणा को अनुवत्स, रागनी देवी, एयर रायफल पीप साइट स्पर्धा में हिमांशु मेहरा, सौरव सैनी, एयर पिस्टल सब जूनियर स्पर्धा में इशिता मलिक बढ़त बनाए हुए है। मैच रेफरी की भूमिका में आकाश तोमर, नदीम मंसूरी, मनीष बालियान जसबीर सिंह रहे। मौके पर कोच क्लब अध्यक्ष मुनव्वर मंसूरी, विजय मलिक, मदनलाल, सुनील कालखंडे, राजकुुमार जैन, महक सिंह, अशुंल चौधरी, महबूब, राहुल आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता आगामी 13 नवंबर को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

सलोनी फिल्म की शामली और मुजफ्फरनगर में होगी शूटिंग
शामली। देश द्रोही, पेट्रोल फिल्म में बतौर अभिनेता अभिनय करने वाले सलीम गौर का कहा कि वह मुजफ्फरनगर और शामली जिले की पृष्ठ भूमि पर आधारित फिल्म सलोनी की शूटिंग करेंगे। मुनव्वर मंसूरी शूटिंग एकेडमी के कोच मुनव्वर मंसूरी ने बताया कि सलोनी फिल्म में सह अभिनेता के रुप में मुनव्वर मंसूूूरी भी काम करेंगे। फिल्म लव स्टोरी पर आधारित है, वह सैनिक को अभिनय कर रहा है।

शामली क्षेत्र के गांव लिलौन  में आयोजित शुटिंग प्रतियोगिता का फीता काटकर शुभारंभ करते  फिल्म अभि?

शामली क्षेत्र के गांव लिलौन में आयोजित शुटिंग प्रतियोगिता का फीता काटकर शुभारंभ करते फिल्म अभि?- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed