{"_id":"63b7150a9302c161fe045097","slug":"shiver-left-due-to-cold-wave-sunshine-in-the-afternoon-remained-ineffective-shamli-news-mrt620697327","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: शीतलहर से छूटी कंपकंपी, दोपहर में निकली धूप रही बेअसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: शीतलहर से छूटी कंपकंपी, दोपहर में निकली धूप रही बेअसर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जिले में ठंड बढ़ती जा रही है। ठंड और शीतलहर की वजह से लोगों की कंपकंपी छूटी रही। दोपहर में धूप निकली, लेकिन ठंड से ज्यादा राहत नहीं मिली। शाम होते फिर से कोहरा छाने लगा, जिससे मौसम ठंडा बना रहा। जिले में अधिकतम तापमान में दो डिग्री और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस कम होकर तीन डिग्री सेल्सियस रहा।
जिले में ठंड से राहत मिलती नहीं दिख रही है। बृहस्पतिवार को ठंड और शीतलहर के चलते लोग घरों में ही दुबके रहे। रात के समय कोहरा छाया रहा और सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहने से लोगों की कंपकंपी छूटी रही। दोपहर में 12 बजे सूर्यदेव के दर्शन हुए और धूप निकली। धूप निकलने पर लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली, लेकिन शीत लहर के चलते धूप ज्यादा असर नहीं दिखा सकी।
शाम को चार बजे फिर से कोहरा व धुंध छानी शुरू हो गई, जिससे फिर से मौसम में ठंड बढ़ गई। लोग अलाव तापकर ठंड से राहत पाने की कोशिश मेेें लगे रहे। सड़कों पर लोग ऊनी व गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। जिले में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस गिरकर 14 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस कम होकर तीन डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
थानाभवन कस्बे व ग्रामीण क्षेत्र में हाड़ कंपकंपा देने वाली ठंड घने कोहरे व शीत लहर के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। दिन में भी सुबह से शाम तक शीतलहर के चलने के कारण बाजारों से रौनक गायब हो गई। अलाव ही लोगों का सहारा बने रहे।
दोपहर 12 बजे के बाद सूर्य देव के दर्शन तो होते हैं, लेकिन शीत लहर के कारण ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है। बाजार सुनसान बने है और सब का सहारा अलाव ही बना है। बाजार में कई स्थानों पर अलाव जल रहे हैं। नगर पचांयत भी रात में छह स्थानों पर अलाव जला रही है। लेकिन कड़कड़ाती ठंड शीतलहर के सामने सब कुछ अस्त व्यस्त नजर आ रहा है। ठंड के कारण लोग घरों में रहकर ठंड से बचाव कर रहे हैं।