फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shelter will start soon for destitute cows

निराश्रित गोवंश के लिए जल्द शुरू होगा आश्रय स्थल

Mon, 23 Nov 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Shelter will start soon for destitute cows
थानाभवन में निर्माणाधीन गो संरक्षण केंद्र - फोटो : SHAMLI
निराश्रित गोवंश के लिए जल्द शुरू होगा आश्रय स्थल
विज्ञापन

शामली। सर्दी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में निराश्रित गोवंशों को सुरक्षित रखने के लिए कवायद शुरू हो गई है। गांव नंगली जमालपुर में बने गोआश्रय स्थल में शीघ्र ही पशुओं को रखा जाएगा। इसके साथ ही थानाभवन में भी गोआश्रय स्थल का निर्माण भी तेजी से चल रहा है। दोनों की क्षमता 200-200 पशुओं को रखने की है।
जनपद में अभी केवल एक वृहद गोआश्रय स्थल बनत में चल रहा है। इसके अलावा 27 गोआश्रय स्थल अस्थायी रूप से संचालित किए जा रहे हैं। इन आश्रय स्थलों में सर्दी से बचाव के पूरे इंतजाम नहीं हैं। सर्दी बढ़ रही है और निराश्रित पशुओं को सर्दी से बचाने की चुनौती है। शासन ने भी सर्दी को देखते हुए गोवंशों के लिए सर्दी से बचाव के पूरे इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। गांव नंगली जमालपुर में गोआश्रय स्थल बनकर तैयार हो चुका है। दो-तीन दिन में इसमें अस्थायी आश्रय स्थलों से पशुओं को ले जाकर रखा जाएगा। आश्रय स्थल की क्षमता 200 पशुओं की है। इसमें चार शेड बने हुए हैं। इसके अलावा थानाभवन में भी एक करोड़ रुपये की लागत से एक वृहद गो आश्रय स्थल का निर्माण चल रहा है। इसका निर्माण भी जल्द पूरा हो जाएगा। इसमें भी 200 पशुओं को रखा जा सकता है।
विज्ञापन

गोआश्रय स्थलों में रखे गए हैं 3471 पशु
शामली। जिले में वर्तमान में 27 अस्थायी तथा एक वृहद गो आश्रय स्थल संचालित हैं। इनमें 3471 पशुओं को संरक्षित किया गया है, जबकि 965 पशुओं को मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के तहत पशुपालकों को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने कहा...
आश्रय स्थलों में रखे गए गोवंशों को सर्दी से बचाने के लिए पूरे इंतजाम किए गए हैं। नंगली जमालपुर का आश्रय स्थल तैयार हो चुका है। इसमें शीघ्र पशुओं को स्थानांतरित किया जाएगा। इसके अलावा थानाभवन में भी एक वृहद गोआश्रय स्थल का निर्माण चल रहा है।
- डा. यशवंत सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed