फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   sheher me laga jaam

शहर में लगा जाम, लोग परेशान

Mon, 27 May 2019 11:59 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Mon, 27 May 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
sheher me laga jaam
file - फोटो : amarujala
शामली चीनी मिल में गन्ने से लदे वाहन अधिक पहुंचने के कारण शहर के मुख्य मार्गों पर एक बार फिर से जाम लग गया। जाम लगने से सोमवार को पूरे दिन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर में गन्ने के जाम से आम जनता को मुक्ति नहीं मिल पा रही है। डीएम के निर्देश के बावजूद चीनी मिल के अफसर ज्यादा गन्ने का इंडेंट काटने के बाद किसानों के गन्ने के वाहनों को शहर के बाहर नहीं रुकवा रहे हैं। सोमवार सुबह ज्यादा  गन्ने के वाहनों के आजाने से मिल रोड से अग्रसेन पार्क, शामली कोतवाली से अस्पताल रोड़ बुढ़ाना रोड तिराहा, रेलवे रोड, तालाब रोड, मंडी मार्श गंज, जवाहर गंज अग्रसेन चौक से लेकर हनुमान रोड, वीवी इंटर कालेज रोड, फव्वारा चौक, दूसरी ओर अग्रसेन पार्क से लेकर धीमानपुरा फाटक तक गन्ने के वाहन खड़े रहने से लोेगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शामली सहकारी गन्ना समिति के सचिव मुकेश राठी ने बताया कि  तीन पहले 60- 70  हजार क्विंटल गन्ने समिति की ओर गन्ने की पर्चियों का इंडेंट दिया गया था। किसान गन्ने के वाहनों को नियमित लेकर आ रहे हैं। नियमित गन्ने के वाहनों के आजाने से शहर में जाम में की स्थिति बन गई है। शामली चीनी मिल में आए ब्रेक डाउन के बाद पेेराई क्षमता बढ़ी है। उन्होंने बताया कि गन्ने का जाम शहर में अभी कई दिन ओर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed