शामली में हादसा: ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत, एक घायल; दोनों वाहन पलटे
शामली के आदर्श मंडी बाईपास पर रविवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में 21 वर्षीय चालक जावेद की मौत हो गई, जबकि शोएब गंभीर रूप से घायल हो गया।
विस्तार
शामली जनपद में आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के बाईपास पर रविवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चला रहे 21 वर्षीय जावेद निवासी बुधपुरा की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर पर उसके बराबर में बैठे शोएब पुत्र अब्बास गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली दोनों पलट गए।
ट्रक की टक्कर से मौके पर मौत
रविवार रात करीब 10 बजे बाईपास पर हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चला रहे जावेद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ट्रैक्टर पर बैठे शोएब गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद दोनों वाहन पलट गए।
यह भी पढ़ें: यूपी: बिगुल-कॉर्नेट पर बजेगी शौर्य धुन, अब सशस्त्र सेनाओ के बैंड में गूंजेगा मेरठ के वाद्य यंत्रों का स्वर
पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया
हादसे की सूचना मिलते ही आदर्श मंडी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल शोएब को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, जावेद के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
ईंट भट्ठे पर ढुलाई का काम करता था जावेद
परिजनों के अनुसार जावेद ट्रैक्टर-ट्रॉली से ईंट भट्ठे पर ईंट ढुलाई का काम करता था। रविवार रात करीब आठ बजे वह घर से काम के लिए निकला था। करीब 10 बजे परिवार को हादसे की सूचना मिली। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे तो जावेद की मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने शुरू की जांच
आदर्श मंडी थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि देर रात सड़क हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली दोनों पलट गए। उन्होंने बताया कि परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है।