फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   She told her husband on a video call that she was going to die and then hanged herself.

Shamli News: वीडियो काॅल पर पति से बोली-मरने जा रही हूं और फंदे पर लटक गई

Fri, 14 Nov 2025 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 14 Nov 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
She told her husband on a video call that she was going to die and then hanged herself.
एलम निवासी आशा का फाइल फोटो । परिजन - फोटो : poni news
कांधला। थानाक्षेत्र के कस्बा एलम के मोहल्ला प्रेमनगर में आशा (24) का शव कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की। मृतका के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर दहेज के कारण हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति, सास व ननंद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

उधर, पुलिस का कहना है कि मोबाइल फोन पर फंदे पर लटकने का लाइव वीडियो मिला है, जिसमें महिला ने पति से कहा कि वह मरने जा रही है। पुलिस ने मोबाइल फोन को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

जनपद बागपत के गांव वाजिदपुर निवासी वेदपाल की पुत्री आशा की शादी दो वर्ष पूर्व कस्बा एलम के प्रेमनगर निवासी आकाश से हुई थी। आकाश हैदराबाद में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। बुधवार रात को आशा घर में ऊपर के कमरे में सोई थी जबकि सास कमलेश व ननंद मनीषा नीचे कमरे में सोई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में करीब तीन बजे आकाश ने पड़ोसी को फोन किया। पड़ोसी ने घर पहुंचकर जाकर देखा तो ऊपर का कमरा अंदर से बंद मिला। उन्होंने पहले खिड़की तोड़ी, फिर एक छोटी बच्ची को अंदर भेजकर कुंडा खोला। तब तक आशा फंदे पर लटककर दम तोड़ चुकी थी।
पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
वहीं घटना के संबंध में मृतका के पिता वेदपाल ने पुलिस को तहरीर देकर पति, सास, ननंद पर दहेज के कारण गला दबाकर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। आरोप है कि शादी के समय अपनी हैसियत से ज्यादा सामान दिया था, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग इससे खुश नहीं थे और आए दिन उसका शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। इसी के चलते रात तीन बजे उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई।
एसपी एनपी सिंह ने बताया कि बुधवार रात को आकाश का आशा के साथ फोन पर किसी बात को लेकर झगड़ा होना बताया गया है। महिला के पास मिले मोबाइल फोन से वीडियो मिला है, जिसमें वह पति से बात करते हुए सुनाई दे रही है कि वह मरने जा रही है। वीडियो में फंदे पर लटकने का वीडियो मिला है, जिसकी जांच की जा रही है।

एसपी ने कहा कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी। उधर, देर शाम एलम में महिला के शव का अंतिम संस्कार किया गया।

एलम निवासी आशा का फाइल फोटो । परिजन

एलम निवासी आशा का फाइल फोटो । परिजन- फोटो : poni news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed