फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli's group will give message of saving environment in Prayagraj Mahakumbh

Shamli News: शामली का ग्रुप प्रयागराज महाकुंभ में देगा पर्यावरण बचाने का संदेश

Fri, 29 Nov 2024 11:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 29 Nov 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Shamli's group will give message of saving environment in Prayagraj Mahakumbh
प्रयागराज महाकुंभ में कंपोस्टेबल पानी के पाउच की मुहिम शुरू करने वाले शामली के सॉफ्टवेयर इंजीनि
शामली। आगामी 10 जनवरी से प्रयागराज में शुरू होने वाले महाकुंभ में शामली, गाजियाबाद, ऋषिकेश के एक दोस्तों का ग्रुप श्रद्धालुओं को शुद्ध पेयजल पिलाने में अहम भूमिका निभाएगा। शहर के शिव मूर्ति के पास रहने वाले साॅफ्टवेयर इंजीनियर रोहित आर्य की पहल पर एक करोड़ कंपोस्टेबल पानी के पाउच श्रद्धालुओं को निशुल्क बांटे जाएंगे।
विज्ञापन

पाउच की खासियत है कि पाउच के रेफर जमीन के संपर्क में आकर 60 से 90 दिन में खुद ही खत्म हो जाएंगे। खेत में भी खाद का काम करेंगे। दोस्तों के ग्रुप को स्टॉल लगाने की अनुमति प्रशासन ने दे दी है। दोस्तों का यह ग्रुप खुद और समाजसेवी लोगों के सहयोग से करीब सवा तीन करोड़ रुपये खर्च कर इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ा रहा है।
विज्ञापन

इस बार प्रयागराज में महाकुंभ 10 जनवरी से शुरू होकर 26 फरवरी तक चलेगा। रोहित आर्य ने बताया कि वह हरियाणा के बहादुरगढ़ की एक कंपनी में साॅफ्टवेयर इंजीनियर हैं। इस बार कांवड़ यात्रा के दौरान उन्होंने देखा कि पानी की जो बोतल शिवभक्तों को बांटी जा रही थी, वे बाद में जगह-जगह पड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यावरण भी प्लास्टिक के कारण प्रदूषित हुआ। उसने अपने दोस्तों की मदद से प्रयागराज में होने वाले कुंभ में कुछ अलग करने की ठानी। इसके लिए अपने दोस्त शामली के व्यापारी सत्यकाम आर्य, समाजेसवी अश्वनि शर्मा, ऋषिकेश के दुकानदार उदयकुमार गोयल, गाजियाबाद के अमित कुमार, शामली के दुर्गेश शर्मा, संदीप गोयल, राधिका को जोड़ा है।
सभी ने महाकुंभ में प्रदूषण नहीं फैले इसके लिए श्रद्धालुओं को एक करोड़ कम्पोस्टेबल पानी के पाउच वितरण करने का संकल्प लिया।
सभी ने आपस में रुपये एकत्रित कर और अन्य सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों के सहयोग से लखनऊ और गाजियाबाद में पाउच तैयार कराने के लिए मशीनें लगवाई। लखनऊ से पानी आगामी 10 जनवरी को कुंभ में प्रयागराज भेजा जाएगा, जिसमें करीब सवा तीन करोड़ रुपये का खर्च आएगा। सभी ने कहा कि उनकी मुहिम का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि वे न सिर्फ श्रद्धालुओं की प्यास बुझा पाएंगे बल्कि पर्यावरण को भी प्रदूषित होने से बचाएंगे।

ग्रुप के सदस्यों ने सोशल मीडिया पर भी मुहिम चलाई हुई है, जिसमें लोगों से महाकुंभ में प्रदूषण नहीं करने की अपील की जा रही है। शामली, बागपत, गाजियाबाद, ऋषिकेश, मुजफ्फरनगर के 50 सदस्यों की टीम कुंभ में व्यवस्था संभालेगी।

प्रयागराज महाकुंभ में कंपोस्टेबल पानी के पाउच की मुहिम शुरू करने वाले शामली के सॉफ्टवेयर इंजीनि

प्रयागराज महाकुंभ में कंपोस्टेबल पानी के पाउच की मुहिम शुरू करने वाले शामली के सॉफ्टवेयर इंजीनि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed