फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Youth dies due to electric shock, chaos among family members

Shamli: टेंट लगा रहे व्यक्ति की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 27 Feb 2024 04:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 27 Feb 2024 04:12 PM IST
सार

शामली के झिंझाना में टेंट लगा रहे व्यक्ति की बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
 

विज्ञापन
Shamli: Youth dies due to electric shock, chaos among family members
हाईटेंशन की लाइन।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली में झिंझाना थानाक्षेत्र में टेंट लगा रहे व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

 
थाना क्षेत्र के गांव अहमदगढ़ निवासी राधे पुत्र ओमप्रकाश (40) गांव निवासी गोकुल के यहां दूसरी मंजिल पर टेंट लग रहा था। उन्होंने बताया कि जिस समय वह दूसरी मंजिल पर टेंट लगा रहा था ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया तथा करंट लगने से दूर जा गिरा।
विज्ञापन


बेहोशी की हालत में परिजन युवक को शामली ले गए। रास्ते में जाते समय युवक ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि मृतक चार बहन भाइयों में सबसे बड़ा था तथा किसी बात को लेकर उसकी बीवी तीन बच्चों सहित उसे छोड़कर चली गई थी। परिजनों ने शाम के समय मृतक केशव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed