{"_id":"608d5e9b8ebc3e24664a1eaa","slug":"shamli-young-man-and-killed-in-shamli-today-dead-body-thrown-in-the-forest","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली : युवक की हत्या कर शव जंगल में फेंका, मां ने चार लोगों के खिलाफ दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली : युवक की हत्या कर शव जंगल में फेंका, मां ने चार लोगों के खिलाफ दी तहरीर
Sat, 01 May 2021 07:28 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 01 May 2021 07:28 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Flickr
उत्तर प्रदेश के शामली में शनिवार को गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र के गांव राझड़ के मजरा हरिपुर के जंगल में युवक का लहूलुहान हालत में शव मिला है। उसका सिर ईंट पत्थर से कुचला हुआ था। मृतक की मां ने गांव के चार लोगों पर घर से बुलाकर हत्या करने का शक जताते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवक की हत्या से घर में कोहराम मच गया है। हत्या की खबर मिलते ही आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
गांव राझड़ का मजरा हरिपुर निवासी बिजेंद्र कश्यप (30 ) शुक्रवार रात करीब नौ बजे घर से किसी काम से गया था। इसके बाद वह देर रात तक भी वापस घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने युवक की तलाश की, लेकिन रात में उसके बारे में पता नहीं चल सका। शनिवार सुबह युवक का शव हरिपुर के जंगल में नया गांव रोड के पास सुखपाल कश्यप के खेत में पेड़ के नीचे लहूलुहान हालत में पड़ा मिला।
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की हत्या की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के मुताबिक बिजेंद्र के सिर को ईंट पत्थर से बुरी तरह कुचला हुआ था। मृतक के तीन लड़के व एक लड़की है।
विज्ञापन
मृतक युवक की मां कुसुम ने गांव के चार लोगों पर हत्या का शक जताया है। उसने बताया कि उसके पुत्र बिजेंद्र को फोन कर घर से बाइक पर बैठाकर ले गए थे। आरोपियों ने उसके पुत्र व देवर के साथ एक सप्ताह पहले मारपीट की थी और अंजाम भुगतने की धमकी दी थी।
थाना प्रभारी महावीर प्रसाद ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। घटना की जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने कहा कि पूरे मामले की छानबीन के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।