{"_id":"6a6ae8961b17dc38bb0beff6","slug":"shamli-woman-allegedly-attacked-with-acid-by-molestation-accused-referred-to-meerut-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli: छेड़छाड़ के केस की रंजिश में महिला पर तेजाब फेंकने का आरोप, गंभीर हालत में मेरठ रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: छेड़छाड़ के केस की रंजिश में महिला पर तेजाब फेंकने का आरोप, गंभीर हालत में मेरठ रेफर
Thu, 30 Jul 2026 11:31 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:31 AM IST
सार
Shamli Acid Attack: खेड़ीकरमू गांव में महिला पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने छेड़छाड़ के पुराने मुकदमे की रंजिश में हमला करने का आरोप लगाया है। Woman को गंभीर हालत में Meerut रेफर किया गया है।
विज्ञापन
टीडीपी नेता ने की महिला से अभद्रता और मारपीट
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
शामली जनपद शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ीकरमू में बुधवार देर शाम एक महिला पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर हमला करने का आरोप लगाया है। गंभीर रूप से झुलसी महिला को जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार, महिला बुधवार शाम अपने घर के बाहर कुत्ते को रोटी डालने के लिए निकली थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी राहुल ने उस पर तेजाब फेंक दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: पछतावे के साथ कट रही जिंदगी, मेरठ जेल की दो बैरकों में बंद हैं पति की हत्या की आरोपी नौ महिलाएं
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर मेरठ रेफर कर दिया।
पीड़िता के पति का आरोप है कि करीब एक वर्ष पहले भी आरोपी ने उनकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ की थी। उस मामले में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उनका आरोप है कि उसी मुकदमे की रंजिश में आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया।
वहीं, जांच अधिकारी धर्मेंद्र गौतम ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने की भी सूचना मिली है। पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। जांच के बाद साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।