{"_id":"63522fc7d7623c600e634acb","slug":"shamli-watchman-murdered-with-sharp-weapons-police-reached-the-spot-sent-dead-body-to-mortuary","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli: चौकीदार की धारदार हथियार से वार कर हत्या, ईंट भट्ठे पर मिला खून से लथपथ शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: चौकीदार की धारदार हथियार से वार कर हत्या, ईंट भट्ठे पर मिला खून से लथपथ शव
Fri, 21 Oct 2022 12:23 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:23 PM IST
सार
शामली स्थ्ति कैराना में ईट भट्ठे पर 55 वषीर्य चौकीदार की हथियारों से हत्या कर दी। जानकारी मिलतें ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
शामली के कैराना में आर्य पुरी बाईपास के पास स्थित ईंट भट्ठे पर 55 वर्षीय चौकीदार की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। वहीं ईंट भट्ठे के बरामदे में शुक्रवार सुबह उसका खून से लथपथ शव मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल कर शव को मोर्चरी भिजवा दिया है।
सूचना के मुताबिक आर्य पुरी देहात निवासी फैय्याज (55) आर्य पुरी बाईपास के पास स्थित प्रेम सिंह के ईंट भट्ठे पर चौकीदारी का काम करता था। गुरुवार रात फैय्याज भट्ठे पर मौजूद था। शुक्रवार सुबह अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो बरामदे में खून से लथपथ फैय्याज का शव पड़ा था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: पैरोल पर राम रहीम का खेल, हरियाणा में ऐसे बांट रहा चुनावी आशीर्वाद, पढ़िए खास स्टोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि हत्यारे ने उसके सिर पर धारदार हथियारों से वार कर रखे थे। उधर बरामदे में मौके पर काफी खून भी पड़ा था। हत्या की सूचना पर मौके पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। पुलिस के मुताबिक शव के पास ही शराब की बोतल, दो डिस्पोजल गिलास, नमकीन का खाली पैकेट और पानी खाली बोतल पड़ी थी। फैय्याज के पुत्र इरशाद ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ तहरीर दी है।