{"_id":"6228f4156a77c25185008749","slug":"shamli-vis-seat-results-will-come-first-shamli-news-mrt5798919193","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबसे पहले आएंगे शामली विधानसभा सीट के नतीजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबसे पहले आएंगे शामली विधानसभा सीट के नतीजे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। विधानसभा चुनाव की मतगणना बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे शुरू होगी। मतगणना के दौरान सबसे पहले शामली विधानसभा का नतीजा आएगा, जबकि थानाभवन सीट का नतीजा सबसे अंत में आएगा। मतगणना में 180 मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
मतगणना स्थल मंडी समिति परिसर में प्रत्येक विधानसभा के लिए 14-14 टेबल मतगणना के लिए लगाई जाएंगी। जबकि एक-एक टेबल पर स्टाफ गणना करेगा। इस तरह विधानसभा निर्वाचन के लिए 15-15 टेबल पर मतगणना होगी। इसके साथ ही अलग से एक-एक टेबल पर्यवेक्षक के लिए भी लगाई जाएगी। पहले सभी 14 टेबल एक ही हाल में लगती थीं। इस बार एक हाल में सात टेबल ही लगेंगी, जिससे एक विधानसभा सीट की मतगणना दो भाग में होगी।
सबसे पहले शामली विधानसभा का नतीजा आएगा। विधानसभा के 342 मतदान बूथों का 25 राउंड के बाद परिणाम आएगा, जबकि कैराना के 355 बूथों का नतीजा 26 राउंड के बाद आएगा। थानाभवन के 370 बूथों का नतीजा 27 राउंड के बाद आएगा। सुबह करीब नौ बजे तक पहला रुझान सामने आ सकेगा। जबकि परिणाम की तस्वीर दोपहर करीब दो बजे साफ हो सकेगी। ईवीएम के वोट गिनने से पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी।
विज्ञापन
ईवीएम की सुरक्षा के लिए कर रहे पहरेदारी
शामली। मतदान के बाद से ही सपा-रालोद और बसपा कार्यकर्ता ईवीएम की पहरेदारी में डटे हुए हैं। मंडी परिसर के अंदर टेंट लगाकर वह शिफ्टों में निगरानी कर रहे हैं। दोनों की पार्टी के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि भाजपा सत्ता का फायदा उठाकर गड़बड़ी करा सकती है। जिसके चलते वे यहां पहरा दे रहे हैं। बुधवार को पहरा देने वालों में लोकेंद्र, देव जावला, सर्वेश, मांगेराम, वीर सिंह, अरविंद कुमार, तीर्थपाल आदि मौजूद रहे। संवाद