{"_id":"61f6d889b86ce022d91cea00","slug":"shamli-vidhan-shamli-news-mrt5752224158","type":"story","status":"publish","title_hn":"219 बूथों पर लगेंगे माइक्रो आर्ब्जवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
219 बूथों पर लगेंगे माइक्रो आर्ब्जवर
विज्ञापन
शामली। विधानसभा चुनाव 2022 के दस फरवरी को प्रथम चरण के मतदान के दिन बूथों पर 219 माइक्रो आब्जर्वर लगाए जाएंगे। शहर के वीवी इंटर कॉलेज में एक फरवरी को माइक्रो आब्जर्वरों को प्रशिक्षण होने से जिले के बैंकों की शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहेगा। जिले में बैंकों के कर्मियों को विधानसभा चुनाव का माइक्रो आब्जर्वर बनाया गया है।
सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने बताया कि विधानसभा के दस फरवरी को होने वाले मतदान के लिए एक फरवरी को शहर के वीवी इंटर कालेज सभागार में 218 माइक्रो आब्जर्वर को प्रशिक्षण दिया जाएगा। एक फरवरी को माइक्रो आब्जर्वर की ड्यूटी के लिए जिले की सभी बैंक कर्मियों को लगाया गया है। इन कर्मचारियों के प्रशिक्षण में जाने से बैंक शाखाओं में कामकाज प्रभावित होगा। एक फरवरी को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में पूर्वाह्न 11 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक घर-घर जाकर बैलेट पेपर के माध्यम से 80 से अधिक आयु के बुजुर्ग और मतदाताओं को वोटिंग करने वाली टीम को मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण देंगे।
दो फरवरी से छह फरवरी तक 4700 मतदान कार्मिकों का दूसरा प्रशिक्षण जवाहर नवोदय विद्यालय नवीन मुख्यालय पर दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा। पहला सत्र सुबह दस बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक दूसरा सत्र दो बजे से लेकर शाम पांच बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। तीन फरवरी को एक दिवसीय प्रशिक्षण सुबह दस बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक मंडी समिति परिसर में सहारनपुर जिले से मांगे गए 1125 मतदान कर्मचारियों को दिया जाएगा।