{"_id":"69160b71ef4eea3dcd08db84","slug":"shamli-two-youths-who-raped-a-teenage-girl-were-sentenced-to-20-years-each-the-victim-is-married-now-2025-11-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: किशोरी से दुष्कर्म करने वाले दो युवकों को 20-20 साल की सजा, शादी कर खुशहाल जीवन जी रही पीड़िता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: किशोरी से दुष्कर्म करने वाले दो युवकों को 20-20 साल की सजा, शादी कर खुशहाल जीवन जी रही पीड़िता
Thu, 13 Nov 2025 10:17 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 13 Nov 2025 10:17 PM IST
सार
ऊन की रहने वाली किशोरी साल 2001 में 16 साल की थी, जब उसके साथ दो युवकों ने गलत काम किया था। दोषियों को सजा मिलने के बाद पीड़िता के पिता ने कहा कि इन लोगों ने वीडियो वायरल कर रिश्ता तुड़वा दिया था, दूसरी जगह बेटी की शादी कर दी थी।
विज्ञापन
कोर्ट। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
ऊन क्षेत्र की किशोरी को धमकाकर अश्लील फोटो खींचने और वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने के मामले में अदालत ने दो अभियुक्तों को कठोर सजा सुनाई है। अपर जिला सत्र न्यायाधीश (विशेष न्यायालय पॉक्सो) सीमा वर्मा ने बृहस्पतिवार को दोषी पाए गए गुड्डू उर्फ सागर निवासी मोहल्ला ठाकुरद्वारा, ऊन और सागर निवासी मोहल्ला ब्राह्मणान, ऊन थाना को 20-20 वर्ष के कठोर कारावास और 55-55 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
विज्ञापन
मामला 22 मई 2021 का है। कस्बा ऊन में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी को दोनों आरोपियों ने डरा-धमकाकर उसके अश्लील फोटो खींच लिए और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया था। बाद में जब किशोरी की शादी की बात चल रही थी, तो अभियुक्तों ने उसके रिश्तेदारों को वे फोटो भेज दिए, जिससे किशोरी का रिश्ता टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी के पिता की तहरीर पर एसपी के आदेश पर सात अक्तूबर 2021 को थाना झिंझाना में दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने जांच के बाद दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। हालांकि बाद में दोनों को जमानत मिल गई थी।
मामले में पुलिस ने न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया, जिसमें अभियोजन पक्ष की ओर से छह गवाह पेश किए गए। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और पत्रावलियों का अवलोकन करने के बाद दोनों अभियुक्तों को दोषी पाते हुए 20-20 वर्ष के कठोर कारावास और 55-55 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

देर से सही, लेकिन न्याय मिला: पिता
दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने कहा, मैं न्यायपालिका को भगवान मानता हूं। देर से ही सही, मेरी बेटी को न्याय तो मिल गया। उन्होंने बताया कि अपराधियों ने उनकी बेटी का रिश्ता तोड़ दिया था, लेकिन बाद में बेटी की दूसरी शादी हो गई और अब उसका परिवार खुशहाल है। पिछले चार साल से वह न्याय की राह में कचहरी के चक्कर काटते रहे, लेकिन अंततः न्याय मिलने से उनके मन में संतोष और विश्वास की भावना है।