Shamli: दो बहनें संदिग्ध हालात में लापता, घर से सहेली के पास कहकर गई थीं, फिर नहीं लाैटीं
उत्तर प्रदेश के शामली में दो सगी बहनें संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। परिजनों के अनुसार दोनों एक सहेली के घर जाने की बात कहकर गईं थी। इसके बाद से घर नहीं लाैटीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली शहर के एक मोहल्ले से दो सगी बहनें संदिग्ध हालात में लापता हो गई। एक बहन कक्षा 11 में और दूसरी कक्षा नौ में पढ़ती है। दोनों बहनें पड़ोस में सहेली के घर जाने की बात कहकर गई थी। परिजनों ने दोनों के लापता होने की सूचना दी है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरोें की फुटेज खंगाली।
पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया उसकी 16 वर्षीय पुत्री कक्षा 11 में व दूसरी 14 वषीय पुत्री कक्षा नौ में पढ़ती है। शुक्रवार की शाम करीब सात बजे दोनों पुत्री घर ये यह कहकर गई कि उनके पेपर चल रहे हैं और वे पड़ोस की सहेली के पास परीक्षा की तैयारी के लिए प्रश्नों पर निशान लगवाने जा रही हैं।
यह भी पढ़ें: गांव में दहशत: बिजनाैर में गुलदार ने ली बच्ची की जान, परिजनों में मचा कोहराम, कक्षा एक में पढ़ती थी तान्या
जब उसकी दोनों पुत्री काफी देर तक वापस नहीं आई तो वे सहेली के घर गए तो वहां जाकर पता चला कि दोनों बहनें उनके यहां नहीं पहुंची। इसके बाद दोनों की अपनी जान पहचान, रिश्तेदारियों व उसकी सहेलियों के यहां जानकारी की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका।
दोनों बहने घर से बिना सिम का मोबाइल फोन अपने साथ ले गई है। पुलिस का कहना है कि छात्राओं के लापता होने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। छात्राओं की तलाश की जा रही है।