फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The funeral procession of a woman was taken out through waterlogging and mud.

Shamli News: जलभराव-कीचड़ के बीच से निकाली महिला की शवयात्रा, वीडियो वायरल

Fri, 21 Aug 2026 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 21 Aug 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
The funeral procession of a woman was taken out through waterlogging and mud.
कांधला में सलेमपुर मार्ग पर कीचड़ से जाती शव यात्रा। स्रोत वीडियोग्रेब
कांधला। सलेमपुर मार्ग से महिला की शवयात्रा जलभराव और कीचड़ के बीच से होकर कब्रिस्तान पहुंची। इस दौरान किसी व्यक्ति ने शवयात्रा का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

विकासखंड क्षेत्र के सलेमपुर मार्ग निवासी हुसन पत्नी जमशेद की आकस्मिक मौत हो गई। परिजन और आसपास के लोग शव सुपुर्दे खाक के लिए शवयात्रा लेकर कब्रिस्तान की ओर निकले। मार्ग पर जलभराव और कीचड़ होने के कारण शवयात्रा में शामिल लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने पानी और कीचड़ के बीच से शवयात्रा को कब्रिस्तान तक पहुंचाया। लोगों का कहना है कि मार्ग पर काफी समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। शिकायतों के बावजूद स्थायी समाधान नहीं होने से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। विकास खंड के सचिव अनुज तोमर ने बताया कि जलभराव की शिकायत मिलने पर पंप सेट लगवाकर पानी निकलवाया गया था। समस्या के स्थायी निस्तारण के लिए जल्द पाइपलाइन बिछाने का कार्य कराया जाएगा। मामले से उच्चधिकारियों केा अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed