फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Panic in the village: Leopard killed a girl in Bijnor, there was chaos among the family members

गांव में दहशत: बिजनाैर में गुलदार ने ली बच्ची की जान, परिजनों में मचा कोहराम, कक्षा एक में पढ़ती थी तान्या

Fri, 11 Oct 2024 01:05 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 11 Oct 2024 01:05 PM IST
सार

बिजनाैर जनपद में गुलदार ने बच्ची की जान ले ली। शुक्रवार सुबह सात वर्षीय बच्ची अपनी मां के साथ जंगल जा रही थी। इसी दाैरान गुलदार ने उस पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
Panic in the village: Leopard killed a girl in Bijnor, there was chaos among the family members
बिलखती मां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनाैर जनपद के नहटौर में परिजनों के साथ जंगल जा रही बच्ची को उठाकर गुलदार ईंख के खेत में ले गया। ग्रामीणों के तलाशने पर बच्ची घटना स्थल से डेढ सौ मीटर की दूरी पर घायल अवस्था में पडी मिली। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


नहटौर के गांव मलकपुर निवासी सुनीता पत्नी बिलंद शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे अपनी जेठानी तारावती तथा बच्चों राजकुमार (17 वर्ष), सोनिया (13 वर्ष), तान्या (8 वर्ष), देव (4 वर्ष) को साथ लेकर जंगल से घास लेने के लिए जा रही थी।

विज्ञापन

बताया गया कि  इसी दौरान गांव से लगभग पांच सौ मीटर की दूरी पर पहले से घात लगाये बैठे गुलदार ने तान्या पर झप्पटा मारा और बच्ची को उठाकर नहर पार करते हुए ईंख के खेत में ले गया। जिस पर माता पिता ने  शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान व ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे तथा बच्ची की तलाश के लिए ईंख के खेत में घुस गए।

बताया जाता है कि लगभग डेढ सौ मीटर की दूरी पर तान्या घायल अवस्था में पडी मिली। उसके गले पर दांतों के निशान थे। जबकि शोर मचाते लोगों को आता देख गुलदार उसे छोड़कर भाग गया। परिजनों ने घायल तानिया को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।

गुलदार के बढते हमलों को लेकर ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त किया। सूचना पर सीएचसी पहुंचे तहसीलदार पवन कुमार, नायब तहसीलदार जितेन्द्र चाहल, रेंजर गोविंद राम गंगवार, कोतवाल धीरज सोलंकी ने परिजनों को शासन की ओर से मिलने वाली आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। वहीं गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगवाने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed