फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Police Raid Hotel, Four Arrested Including Woman in Immoral Trafficking Case

होटल पर पुलिस का छापा: महिला समेत चार गिरफ्तार, नकदी-मोबाइल और आपत्तिजनक सामग्री बरामद, मालिक समेत तीन नामजद

Fri, 21 Aug 2026 11:59 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 21 Aug 2026 11:59 AM IST
सार

शामली के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में होटल रेडिएंट पर पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार की सूचना पर छापा मारकर महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया। नकदी, मोबाइल, होटल रजिस्टर और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई।

विज्ञापन
Shamli: Police Raid Hotel, Four Arrested Including Woman in Immoral Trafficking Case
पुलिस ने मौके से पकड़े कई जोड़े - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में एमएसके रोड स्थित होटल रेडिएंट पर पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार की सूचना पर छापा मारकर महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नकदी, मोबाइल फोन, होटल का रजिस्टर और तीन पैकेट आपत्तिजनक सामग्री बरामद करने का दावा किया है। मामले में होटल मालिक समेत तीन अन्य लोगों को भी नामजद किया गया है।

विज्ञापन


होटल पर देर रात पहुंची पुलिस, चार गिरफ्तार
सीओ सिटी जितेंद्र यादव के अनुसार, बृहस्पतिवार रात आदर्श मंडी थाना और महिला थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने होटल रेडिएंट पर कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से चौधरी चरण सिंह कॉलोनी निवासी अनुज निर्वाल, दादरी मेरठ निवासी प्रशांत शर्मा उर्फ नितेश, दयानंद नगर शामली निवासी जतिन और एक महिला को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: थप्पड़ कांड के बाद फिर घिरे SSP, सपा नेता बोले-चैंबर में लात-घूंसों से पीटा, अखिलेश ने उठाई जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

नकदी और मोबाइल भी बरामद
पुलिस के अनुसार, अनुज के पास से 350 रुपये और मोबाइल फोन, प्रशांत से 700 रुपये और मोबाइल, जतिन से 200 रुपये और मोबाइल तथा महिला के पास से 2,210 रुपये और मोबाइल बरामद किया गया। इसके अलावा होटल का रजिस्टर और तीन पैकेट आपत्तिजनक सामग्री भी पुलिस ने कब्जे में ली।

होटल मालिक समेत तीन अन्य नामजद
पुलिस ने मामले में अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इसमें होटल मालिक राजन निवासी बड़ौत और प्रमोद समेत तीन अन्य लोगों को भी नामजद किया गया है। पुलिस अब मामले में नामजद आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।

पुलिस जांच में जुटी
पुलिस के अनुसार, होटल में मिली सामग्री, रजिस्टर और अन्य बरामद सामान की जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed