फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Two Masons Killed in Collision with Pickup Near Jijaula Village in Shamli

Shamli: पिकअप ने मारी भीषण टक्कर, दो राजमिस्त्रियों की मौत से गांव में मातम

Mon, 28 Jul 2025 04:49 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 28 Jul 2025 04:49 PM IST
सार

झिंझाना क्षेत्र के जिजौला गांव के पास बर्तनों से लदी पिकअप ने बाइक सवार दो राजमिस्त्रियों को टक्कर मार दी। एक की मौके पर और दूसरे की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक फरार हो गया।

विज्ञापन
Shamli: Two Masons Killed in Collision with Pickup Near Jijaula Village in Shamli
मौके पर पहुंची पुलिस व जमा लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र अंतर्गत जिजौला गांव के पास सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बर्तनों से भरी पिकअप वैन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दथेड़ा गांव निवासी दो राजमिस्त्री मुकेश पुत्र नाथीराम और प्रवीण पुत्र नरेश की जान चली गई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, दोनों युवक स्प्लेंडर बाइक पर सवार होकर चौसाना से बिडोली की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे जिजौला गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रही पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: मरीज मौत के मुंह में था और डॉक्टर नींद में, जगाने से भी न जागे, मेडिकल में लापरवाही से गई युवक की जान

विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर इतनी भीषण थी कि मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल प्रवीण ने ऊन के सरकारी अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि दोनों युवक हरियाणा के करनाल के नगला चौक के पास राजमिस्त्री का काम करते थे और उसी दिशा में रोज की तरह जा रहे थे। हादसे की सूचना पर चौसाना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस हादसे की खबर मिलते ही ग्राम दथेड़ा में मातम पसर गया। एक साथ दो युवकों की मौत से परिवारों में कोहराम मच गया है, और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed