फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: two laborers engaged in construction of house died due to electrocution

Shamli: हाईटेंशन लाइन से टकराया पिलर का बीम, मकान के निर्माण में लगे दो मजदूरों की करंट लगने से मौत

Mon, 13 Mar 2023 12:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 13 Mar 2023 12:40 PM IST
सार

शामली जनपद में मकान के निर्माण में लगे दो मजदूरों की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया गया कि निर्माण कार्य के दौरान पिलर  ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इस कारण हादसा हुआ।

विज्ञापन
Shamli: two laborers engaged in construction of house died due to electrocution
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली में कोतवाली क्षेत्र के गांव बलवा में सोमवार सुबह मकान निर्माण में जुटे दो मजदूरों की करंट लगने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद दोनों के परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


बलवा गांव में मोनू फौजी के मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। सोमवार सुबह गांव निवासी मजदूर इकबाल (42) पुत्र सद्दीक और नदीम (26) पुत्र अय्यूब निर्माण कार्य में जुटे थे। दोनों पिलर का बीम बांध रहे थे। सरियों का बीम ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन से टकरा गया। जिससे इकबाल और नदीम जोरदार करंट लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हादसा या हत्या: बेटे की चाहत में मां और मासूम को मिली मौत, पुलिस जता रही हत्या की आशंका, पति बता रहा हादसा
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर हालत में उन्हें सीएससी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर दोनों के परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed